प्रदीप बाला पूर्णेकर शिवसेना यूबीटी  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में शिवसेना UBT नेता प्रदीप बाला पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या, दो राउंड फायरिंग से सनसनी

Shiv Sena UBT Shot Dead Thane: ठाणे के मनोरमानगर में शिवसेना के विभाग प्रमुख प्रदीप बाला पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कापुरबावड़ी पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, रूपम सिंह

Pradeep Bala Purnekar Shiv Sena UBT Shot Dead Thane: ठाणे में शिवसेना (UBT) के स्थानीय नेता प्रदीप ‘बाला’ पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे मनोरमानगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की।

गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर को तत्काल घोड़बंदर रोड स्थित आर मॉल के पास इनफिनिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कापुरबावड़ी पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। भरी बस्ती में हुए इस हमले ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इलाके में तनाव

प्रदीप पूर्णेकर शिवसेना (UBT) में ठाणे के विभाग प्रमुख के तौर पर सक्रिय थे। हमले की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

वारदात के बाद ठाणे के प्रमुख मार्गों और संभावित निकासी बिंदुओं पर नाकाबंदी की गई है। ठाणे पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बताता गया कि दो संशयित को गिरफ्तार भी किया गया है।

हत्या की वजह ?

सबसे अहम सवाल हत्या की वजह को लेकर है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और व्यक्तिगत दुश्मनी समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान जांच का विषय है।

इस सनसनीखेज वारदात ने ठाणे शहर में राजनीतिक हलकों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब हमलावरों तक पहुंचने और हत्या की पूरी कड़ी उजागर करने में जुटी है।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी