सप्तध्यान फ़ाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में रक्तदान शिविर का आयोजन, सप्तध्यान फाउंडेशन की पहल पर 112 नागरिकों ने किया रक्तदान

Thane Blood Donation Camp: ठाणे के इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में सप्तध्यान फाउंडेशन ने मेगा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 112 नागरिकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

आलोक उमाकृष्ण

Blood Donation Camp By Saptadhyan Foundation: रक्तदान महादान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और मानवता की सेवा के उद्देश्य से सप्तध्यान फाउंडेशन फॉर हेल्थ, एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटी द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 112 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए त्तपर्य फाउंडेशन

योगाचार्य सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में सप्तध्यान फाउंडेशन फॉर हेल्थ, एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटी लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवता के क्षेत्र में लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहा है।

संस्था की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी सामाजिक सेवा अभियान की कड़ी में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस पहल के जरिए नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश भी दिया गया। संस्था का मानना है कि रक्तदान जैसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

रक्तदान करते लोग

स्वास्थ्य जागरूकता की पर जोर

सप्तध्यान फाउंडेशन फॉर हेल्थ, एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटी का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शिक्षा को प्रोत्साहित करना और मानवता की सेवा के लिए ठाणे जिले के लोगों को एकजुट करना है। संस्था विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है।

फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ें और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें। स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर संस्था सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में काम कर रही है। इसके जरिए लोगों में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आगे भी रहेंगे जारी

सप्तध्यान फाउंडेशन ने समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। संस्था की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा।

फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को इन गतिविधियों से जोड़ा जाए और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जाए। रक्तदान अभियान जैसे जनहितकारी अभियानों के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र