Thane Physical Abuse Case:ठाणे जिले के भिवंडी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane News: शिक्षा के बहाने बुलाकर बच्ची का दुष्कर्म, दो भाइयों पर मामला दर्ज

Thane Physical Abuse Case: ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के साथ वर्षों तक कथित बलात्कार के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ POCSO और IPC की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Thane police FIR: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला के साथ लगभग सात वर्षों तक बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, 22 वर्षीय गृहिणी ने हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस से संपर्क किया, जहां ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई। इसके बाद मामला भिवंडी क्षेत्र के भोईवाड़ा पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

‘जीरो एफआईआर’ वह प्रथम सूचना रिपोर्ट होती है, जिसे किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराया जा सकता है, भले ही अपराध उस थाने के अधिकार क्षेत्र में न हुआ हो। मामले से जुड़े दस्तावेजों का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो अब राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ में रहती है, को आरोपी सुदीप उपाध्याय 2018 में आगे की पढ़ाई दिलाने के बहाने उसके गृहनगर से भिवंडी लाया था। उस समय वह 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी।

शादी का वादा

अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, उसके भिवंडी पहुंचने के बाद सुदीप अपने गांव चला गया, जबकि उसके भाई संदीप उपाध्याय ने इस दौरान कई बार कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने सुदीप को अपने भाई के कृत्यों के बारे में बताया, तो सुदीप ने कथित तौर पर उससे शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया।

मानसिक रूप से प्रताड़ित

अधिकारी के मुताबिक, बाद में सुदीप ने भी शिकायतकर्ता को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से मजबूर किया। महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 से अगस्त 2025 के बीच भिवंडी स्थित उनके आवास पर दोनों भाइयों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

POCSO Act

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि पीड़िता नई दिल्ली कैसे पहुंची या उसकी शादी कब हुई। आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को दोनों भाइयों के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के आरोप में भारतीय दंड संहिता और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस निरीक्षक एस.आर. पाटिल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज