प्रदीप पूर्णेकर हत्या, एकनाथ शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

शिंदे पर 17 लाख रुपये में समझौते के लिए व्यक्ति भेजने का आरोप, पत्नी की कार्रवाई की मांग पर ठाणे में हंगामा

Thane Pradeep Purnekar News: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद सियासी तनाव चरम पर है। पुलिस ने ठाकरे गुट और शिंदे गुट दोनों के आंदोलनों को अनुमति देने से इंकार कर दिया।

रूपम सिंह

Highlights

  • प्रदीप पूर्णेकर की पत्नी ने शिंदे पर ₹17 लाख में समझौते का आरोप लगाया।

  • 28 दिन बाद भी हत्या मामले में कार्रवाई को लेकर नाराजगी।

  • पूर्णेकर परिवार के आंदोलन और राजनीतिक टकराव के बीच पुलिस ने प्रदर्शनों की अनुमति नहीं दी।

Thane Pradeep Purnekar Murder Case: शिवसेना (ठाकरे गुट) के विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के 28 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से ठाणे में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। पूर्णेकर की पत्नी विजेता पूर्णेकर ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके परिवार से 17 लाख रुपये में समझौता करने के लिए एक व्यक्ति भेजा गया था।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार को प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के बाहर आंदोलन करने पहुंचे थे। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नौपाड़ा पुलिस थाने पहुंचा दिया।

इसके बाद ठाकरे गुट और मनसे के नेता भी थाने पहुंच गए, देखते ही देखते मामला राजनीतिक टकराव में बदल गया। पूर्णेकर परिवार ने दोपहर से आधी रात के बाद तक पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। नौपाड़ा पुलिस थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजेता पूर्णेकर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को 17 लाख रुपये देकर समझौता कराने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि पूर्णेकर परिवार 17 लाख रुपये में बिक जाएगा। उन्होंने पूर्णेकर की जिंदगी की कीमत 17 लाख रुपये लगाई। उन्हें लगा कि इतने पैसे में समझौता हो जाएगा। एकनाथ शिंदे साहब ने ही उस व्यक्ति को समझौता कराने के लिए भेजा था। विजेता के इस आरोप से मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।

शिंदे पर आरोप लगाने वाले ठाणे से लौट नहीं पाएंगे

म्हस्के इस मामले में कथित सूत्रधार मानी जा रही शिंदे सेना की नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है। पूर्णकर परिवार ने बुधवार को नौपाड़ा पुलिस थाने के बाहर कई घंटों तक धरना दिया।

अब गुरुवार को पूर्णेकर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ठाणे में सर्वदलीय मोर्चा निकाला जाएगा, जांभली नाका स्थित चिंतामणि चौक पर शाम पांच बजे होने वाले इस आंदोलन से पहले शिंदे सेना के सांसद नरेश म्हस्के ने बुधवार को पत्रकार परिषद लेकर विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि किसी नेता ने एकनाथ शिंदे पर गलत आरोप लगाए, तो वह ठाणे से वापस नहीं जा पाएगा।

दोनों शिवसेना गुटों के प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं

प्रदीप पूर्णकर की हत्या के विरोध और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम ठाणे में ठाकरे गुट और महाविकास आघाड़ी की ओर से आयोजित प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते शिंदे गुट के प्रस्तावित प्रदर्शन को भी अनुमति नहीं दी गई।

महाविकास आघाड़ी ने शिवसेना पार्षद मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे की गिरफ्तारी तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पालकमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का आह्वान किया था। इसमें आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राऊत समेत गठबंधन के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना थी।

दूसरी ओर, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए शिंदे गुट ने भी प्रदर्शन की तैयारी की थी। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद आदित्य ठाकरे और संजय राऊत के ठाणे पहुंचकर पूर्णकर के परिजनों से मुलाकात करने की संभावना है।

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार