गड़चिरोली में बड़ी कार्रवाई: 12 हजार की रिश्वत लेते जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता और सिपाही रंगेहाथ गिरफ्तार

Nitin Barhate Bribery Case: गड़चिरोली ZP में ACB ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते कार्यकारी अभियंता नितिन बारहाते, सिपाही ईश्वर निसार को गिरफ्तार किया। 6 लाख के बिल भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत।
Gadchiroli Zilla Parishad Executive Engineer Arrested
अभियंता नितिन बारहातेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गड़चिरोली जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता नितीन बारहाते पर 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

  • ठेकेदार का निर्माण कार्यों से संबंधित छह लाख रुपये का बिल लंबित था।

  • आरोप है कि बिल भुगतान के लिए दो प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी गई।

  • ACB ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिला परिषद परिसर में जाल बिछाया।

Gadchiroli Zilla Parishad Executive Engineer Arrested: गड़‌चिरोली जिले में लंबित बिल का भुगतान कराने के लिए ठेकेदार से 12 हजार रूपये की रिश्वत मांगनेवाले जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता नितीन बारहाते को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग की टीम ने बुधवार को दोपहर रंगेहाथ पकड़ लिया।

इस मामले में सिपाही ईश्वर निसार को भी गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई से जिला परिषद सहित प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के निर्माण विभाग के अंतर्गत किए गए कार्यों के बदले एक ठेकेदार का छह लाख रुपये का भुगतान लंबित था।

अभियंता नितीन बारहाते दो प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी

आरोप है कि, इस राशि का भुगतान करने के लिए कार्यकारी अभियंता नितीन बारहाते ने दो प्रतिशत के हिसाब से 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने की इच्छा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार ने गड़चिरोली स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे जिला परिषद परिसर में जाल बिछाया।

इस दौरान सिपाही ईश्वर निसार के माध्यम से रिश्वत की रकम स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद ठेकेदार से 12 हजार रुपये लेते समय कार्यकारी अभियंता बारहाते को उनके कार्यालय में ही पकड़ लिया गया। मामले में चपरासी निसार को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग गड़चिरोली के उपअधीक्षक विक्रांत सगणे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Gadchiroli Zilla Parishad Executive Engineer Arrested
Maharashtra MLC Election में महायुति को झटका, महाआघाड़ी ने 5 में से 3 सीटें जीतीं; नागपुर-पुणे में BJP को हार

विभाग की पारदर्शकता पर सवाल

सरकारी विकास कार्य पूरे करने के बाद ठेकेदारों को उनके बिलों का भुगतान समय पर मिलना अपेक्षित है।

ऐसे में छह लाख रुपये का भुगतान जारी करने के लिए दो प्रतिशत राशि की मांग किए जाने के आरोप से जिला परिषद के निर्माण विभाग में बिल मंजूरी की प्रक्रिया और उसमें पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

शुरू वर्ष में 6 कार्रवाईयां, 10 आरोपी गिरफ्तार

गड़चिरोली जिले के भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने शुरू वर्ष के जनवरी माह से लेकर अब तक कुल 6 जगहों पर रिश्वतखारों के खिलाफ कार्रवाईयां की है। जिनमें अब तक करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाईयां जारी रहेगी। ऐसी जानकारी विभाग से मिली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com