प्रदीप हत्याकांड: पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे से 7 घंटे पूछताछ, 28 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर बवाल

Meenakshi Shinde SIT Questioning: शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप हत्याकांड में पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे से 7 घंटे पूछताछ हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ठाणे में भारी हंगामा और प्रदर्शन हुआ।
Meenakshi Shinde questioned for 7 hours in Pradeep Purnekar murder case
ठाणे प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड मीनाक्षी शिंदेसोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रदीप पूर्णेकर हत्या मामले में मीनाक्षी शिंदे से 7 घंटे पूछताछ।

  • 28 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं।

  • न्याय की मांग पर बेटे राम पूर्णेकर हिरासत में, पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन।

Thane Pradeep Purnekar Murder Case: शिवसेना (यूबीटी) के मानपाड़ा विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर (बालू दादा) की हत्या के मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले उनके पति राजेंद्र शिंदे से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।

हत्या के 28 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवसेना (यूबीटी), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और महाविकास आघाड़ी के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। विरोध के मद्देनजर पुलिस स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

उपमुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे राम पूर्णेकर हिरासत में

न्याय की मांग को लेकर प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर आंदोलन करने का प्रयास किया। हालांकि, वागले एस्टेट पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में लेकर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचाया।

पुलिस के समझाने के दौरान राम पूर्णेकर भावुक हो गए। खबर के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने उन्हें ऑटो रिक्शा में बैठकर थाने चलने के लिए समझाने की कोशिश की। इस पर राम ने रोते हुए कहा, “साहब नहीं, मेरे पिताजी चले गए हैं सर।” इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

Meenakshi Shinde questioned for 7 hours in Pradeep Purnekar murder case
MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

राजनीतिक नेताओं ने परिवार का किया समर्थन

राम पूर्णेकर को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे, मनसे नेता अविनाश जाधव, शिवसेना (यूबीटी) के ठाणे जिला प्रमुख केदार दिघे सहित महाविकास आघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचे। पूर्णेकर परिवार के साथ मनोरमानगर और मानपाड़ा क्षेत्र के नागरिक भी वहां जमा हो गए।

Meenakshi Shinde questioned for 7 hours in Pradeep Purnekar murder case
Tiger Shroff Case: श्रॉफ के सभी आरोपियों पर मकोका, राज्य सरकार का कड़ा फैसला, बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा

तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार

प्रदीप पूर्णेकर परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होने तक धरना समाप्त नहीं करने की बात कही है। परिवार का कहना है कि हत्या के मामले में 28 दिन बीत जाने के बावजूद न्याय नहीं मिला है। वहीं, मामले की जांच जारी है। पूर्व महापौर और उनके पति से पूछताछ का उल्लेख सामने आया है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निकाला जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com