CM देवेंद्र फडणवीस ने देवी के दर्शन किए (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में नवरात्रोत्सव के दौरान सूखाग्रस्त किसानों के लिए मदद, CM देवेन्द्र फडणवीस को सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

Thane Navratri Mandal Farmers Assistance: ठाणे के यशस्वीनगर-हायलैंड उत्सव मंडल ने सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹5 लाख दिए। CM देवेंद्र फडणवीस ने पहल की सराहना की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • यशस्वीनगर-हायलैंड सार्वजनिक उत्सव मंडल ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹5 लाख का योगदान दिया।

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने नवरात्रोत्सव में देवी के दर्शन किए और मंडल की पहल की सराहना की।

  • MLA संजय केलकर ने कहा कि मंडल पिछले वर्ष भी किसानों की सहायता के लिए योगदान दे चुका है।

Navratri Mandal Donates 5 Lakh For Drought Hit Farmers: नवरात्रोत्सव के धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए यशस्वीनगर-हायलैंड सार्वजनिक उत्सव मंडल ने सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 5 लाख रुपये का योगदान दिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवरात्रोत्सव में शामिल होकर देवी के दर्शन किए। इस अवसर पर विधायक संजय केलकर की पहल पर मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने मंडल के इस सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, पूर्व विधायक सुभाष भोईर और मंडल के अध्यक्ष नीलेश पाटील सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सहायता निधि में 5 लाख रुपये का योगदान

नवरात्रोत्सव का दूसरा वर्ष

यशस्वीनगर-हायलैंड सार्वजनिक उत्सव मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रोत्सव का यह दूसरा वर्ष है। विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष नीलेश पाटील धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

किसानों की मदद में पीछे नहीं हटेगी सरकार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। किसानों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके लिए विभिन्न योजनाएं भी लागू की जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता निधि में योगदान देने के लिए उत्सव मंडल की सराहना की और इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक जिम्मेदारी

विधायक संजय केलकर ने कहा कि किसानों की मदद के लिए विभिन्न अवसरों पर सप्ताह बाजार और आम महोत्सव जैसे उपक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले वर्ष भी मंडल की ओर से मुख्यमंत्री सहायता निधि में योगदान दिया गया था।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्रोत्सव के दौरान सूखाग्रस्त किसानों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है। ठाणे के अन्य नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता कर आयोजनों के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभाया जा रहा है।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल