ठाणे मनपा (pic credit; social media) फाइल फोटो  
ठाणे

ठाणे मनपा का एक्शन: 177 लोगों को नोटिस, 7 दिनों में 4 करोड़ से ज्यादा पानी बिल वसूला

TMC Water Supply Bill Drive: ठाणे मनपा ने बकाया पानी बिल की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया है। सात दिनों में 4.22 करोड़ रुपये वसूले गए, 103 कनेक्शन काटे गए और 177 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए।

अपूर्वा नायक

Thane Municipal Water Bill Recovery: ठाणे मनपा के जलापूर्ति विभाग ने बकाया पानी बिलों की वसूली के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। बकाया बिल न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 103 पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं जबकि 177 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

3 स्थानों पर पंप जब्त किए गए हैं और 1 पंप रूम सील कर दिया गया है। मनपा के एक्शन को देखते हुए 27 फरवरी से 5 मार्च तक सात दिनों में शहर की अलग-अलग प्रभाग समितियों से कुल 4 करोड़ 22 लाख 35 हजार 750 रुपये जमा हुए हैं।

ठाणे मनपा के जलापूर्ति विभाग के मुताबिक इस साथ दिनों में मानपाड़ा प्रभाग समिति से 1,14,65,750 रुपये, कलवा प्रभाग समिति से 59,05,557 रुपये वसूले गए और 35 लोगों के नल कनेक्शन काटे गए।

नौपाड़ा प्रभाग समिति से 52,98,941 रुपये वसूले गए और 31 लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए व 60 लोगों को नोटिस जारी किए गए है। वर्तक नगर प्रभाग समिति से 49,94,751 रुपये वसूले गए, 5 लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए और 20 लोगों को नोटिस जारी किए गए।

बिल भरें और कार्रवाई से बचें

मनपा की तरफ से कहा गया है कि दिवा वार्ड से 23,64,631 रुपये वसूले गए हैं और 18 लोगों के पानी के कनेक्शन काटे गए है। 3 जगहों से पंप जब्त किए गए है और 1 पंप रूम सील किया गया है। मुद्रा वार्ड कमेटी से 16,60,158 रुपये वसूले गए हैं। नगरी सेवा केंद्र के तहत 12,32,411 रुपये वसूले गए है। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कहा है कि मनपा का यह वसूली अभियान भविष्य में और तेज किया जाएगा।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?