खाली कराएं खतरनाक इमारतें (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

सावधानी: खाली कराएं खतरनाक इमारतें, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने दिए निर्देश

Caution: ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मनपा क्षेत्र की 37 अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत कर उन इमारतों को तुरंत खाली करवाने का निर्देश दिया है।

आंचल लोखंडे

Thane News: विरार में हुई दर्दनाक इमारत दुर्घटना के बात ठाणे मनपा प्रशासन हरकत में आया है। ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मनपा क्षेत्र की 37 अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत कर उन इमारतों को तुरंत खाली करवाने का निर्देश दिया है। ठाणे शहर के नौपाड़ा-कोपरी क्षेत्र में सबसे अधिक 27 जर्जर इमारतों में लोग रह रहे हैं। शहर के इस सबसे पुराने इलाके में इमारत ढहने की स्थिति में बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हो सकता है।

विरार में इमारत दुर्घटना के बाद, ठाणे शहर क्षेत्र की अत्यधिक खतरनाक इमारतों की फिर से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में, आयुक्त सौरभ राव ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत करने के बाद, उन्हें ऐसी इमारतों में रहने के खतरों के बारे में जानकारी देते हुए, उन इमारतों को जल्द से जल्द खाली करवाया जाए। उन्होंने सहायक आयुक्तों को उन खतरनाक इमारतों के बारे में निवासियों से बातचीत करने का भी निर्देश दिया है।

जर्जर इमारतों में रह रहे हैं 191 परिवार

ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 93 अत्यधिक खतरनाक इमारतें हैं, जिनमें से 56 इमारतों को खाली करा दिया गया है। शेष 37 इमारतों में कुल 191 परिवार रहते हैं। मानसून के पहले से ही, क्षेत्रीय उपायुक्त व सहायक आयुक्त निवासियों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे इमारतें खाली करने का अनुरोध कर रहे हैं। आयुक्त राव ने यह भी स्पष्ट किया है कि निवासियों को इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इमारतें निवासियों के कब्जे में ही रहेंगी। आयुक्त ने कहा कि मानसून से पहले जर्जर इमारतों पर आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए गए थे।

निवासियों के संपर्क में रहें अधिकारी

आयुक्त ने कहा कि सभी मंडल उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों को उन निवासियों के लगातार संपर्क में रहना चाहिए, जो अभी भी अत्यधिक - खतरनाक इमारतों में रह रहे हैं। उनसे - इमारतें खाली करने का अनुरोध किया जाना चाहिए और उन्हें उनके कब्जे का आश्वासन दिया जाना चाहिए। राव ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उन्हें इस बात से अवगत कराया जाना चाहिए कि अत्यधिक खतरनाक इमारत में - रहना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सी-1 श्रेणी की इमारतों को खाली कराना आवश्यक है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें