रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा करते सांसद श्रीकांत शिंदे व नरेश म्हस्के (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे-मुलुंड के बीच तत्काल शुरू होगा नए रेलवे स्टेशन का रुका हुआ काम, रेल मंत्री वैष्णव दिया आश्वासन

Thane Mulund New Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच नए सबर्बन रेलवे स्टेशन का रुका काम अब रेलवे अपने खर्च पर शुरू करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से फोन पर यह भरोसा दिया।

आकाश मसने

Shrikant Shinde And Naresh Mhaske Meet Ashwini Vaishnaw: महाराष्ट्र के ठाणे और मुलुंड के बीच नए सबर्बन रेलवे स्टेशन का रुका हुआ काम अब रेलवे की तरफ से किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे से फोन पर बात करते हुए कहा कि रेलवे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी काम अपने खर्च पर तुरंत शुरू करेगा। ठाणे और मुलुंड के बीच नए सअर्बन रेलवे स्टेशन के काम में देरी होने पर संसद में शिवसेना ग्रुप लीडर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के यूनियन रेल मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से फॉलोअप कर रहे थे। सांसद ने संसद में यह मुद्दा उठाया था।

रेलमंत्री ने माना डॉ शिंदे का अनुरोध

शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उनसे रुके हुए रेलवे स्टेशन का काम तुरंत शुरू करने का निवेदन किया। सांसद ने कहा कि रेल मिनिस्ट्री और रेलवे अधिकारियों के बीच कोऑर्डिनेशन की कमी की वजह से काम रुका हुआ है और उनसे प्रोजेक्ट को पटरी पर लाने में मुश्किलें आ रहीं हैं। MP नरेश म्हस्के ने यह मुद्दा रेलवे एडवाइजरी कमिटी की मीटिंग में भी उठाया था।

'स्मार्ट सिटी मिशन' में मिली मंजूरी

'स्मार्ट सिटी मिशन' के तहत, ठाणे और मुलुंड के बीच एक 'नए सअर्बन रेलवे स्टेशन' को मंज़ूरी मिल गई है और ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपना 60 परसेंट काम पूरा कर लिया है। यह प्रोजेक्ट, जिसकी शुरुआती कीमत 120 करोड़ रुपये थी, अब बढ़कर 245 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया है। स्मार्ट सिटी मिशन मार्च 2025 में खत्म हो रहा है, इसलिए उनके पास कोई एक्स्ट्रा फंड नहीं बचा है।

नरेश म्हस्के ने डर जताया था कि अगर सेंट्रल रेलवे ने तुरंत काम शुरू नहीं किया तो फंड की कमी की वजह से प्रोजेक्ट रुक जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अब कहा है कि सेंट्रल रेलवे तुरंत काम शुरू करेगा और काम का खर्च उठाएगा। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे