STEM और MIDC की आपूर्ति निर्धारित दिनों में बंद रखी जा रही है।
कई इलाकों में आपूर्ति बहाल होने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
अधिक वसूली के सबूतों के साथ शिकायत मिलने पर टैंकर चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Private Tanker Price Hike: मीरा- भाईंदर में पानी की किल्लत के बीच निजी टैंकर चालकों ने पानी के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। पहले 500 लीटर पानी के लिए 400 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब इसके लिए 600 रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।
शहर को एसटीईएम प्राधिकरण और एमआईडीसी से प्रतिदिन करीब 200 एमएलडी पानी की जलापूर्ति की जाती है। संभावित जल संकट को देखते हुए 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू की है। इसके तहत सप्ताह के निर्धारित दिनों में एसटीईएम और एमआईडीसी की आपूर्ति बंद रखी जा रही है।
कटौती लागू होने के पहले ही सप्ताह में कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। शुक्रवार से पानी की भारी कमी महसूस की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने के बावजूद कम दबाव के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पुराने इमारतों और घनी आबादी वाले इलाकों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के टैंकर मुख्य रूप से बड़ी आवासीय सोसायटियों को पानी देते हैं, जबकि पुराने इमारतों और स्वतंत्र मकानों में रहने वालों को छोटे निजी टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। पिछले चार दिनों में निजी टैंकरों की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी उछाल आया है।
पानी की आपूर्ति मनपा के अलावा बोरवेल और झीलों से जलापूर्ति करने वाले टैंकर चालक भी सक्रिय हैं। नियमित जलापूर्ति में बाधा और बढ़ती कीमतों ने नागरिकों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं।
मनपा को निजी टैंकरों द्वारा अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिली हैं। जलापूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, संबंधित टैंकर चालकों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक वसूली के सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।