ठाणे कलवा त्रिरत्न बुद्धविहार मूर्तियां चोरी फोटो सोर्स- नवभारत
ठाणे

ठाणे के बुद्धविहार में चोरी: गौतम बुद्ध और आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां गायब, आंबेडकरी समाज में आक्रोश

Buddha Vihar Theft: ठाणे के कलवा स्थित जयभीम नगर में अज्ञात चोरों ने त्रिरत्न बुद्धविहार का ताला तोड़कर भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की मूर्तियां चुरा लीं। कलवा पुलिस जांच में जुटी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, रूपम सिंह

Highlights

  • कलवा के त्रिरत्न बुद्धविहार से गौतम बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी।

  • बुधवार सुबह टूटा ताला मिलने पर सामने आई घटना।

  • पुलिस जांच जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग।

Thane Kalwa Triratna Buddha Vihar Idols Stolen: ठाणे जिले के कलवा स्थित जयभीम नगर में अज्ञात चोरों ने त्रिरत्न बुद्धविहार का ताला तोड़कर भगवान गौतम बुद्ध और भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की कीमती मूर्तियां चोरी कर लीं।

इस घटना से इलाके के आंबेडकरी समाज में भारी आक्रोश है। मामले में कलवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

बुद्धविहार का ताला तोड़ा

जानकारी के अनुसार, जयभीम नगर में त्रिरत्न सेवाभावी संस्था की ओर से त्रिरत्न बुद्धविहार संचालित किया जाता है। वर्ष 2019-20 में इस बुद्धविहार का लोकार्पण डॉ. जितेंद्र आव्हाड के हाथों किया गया था। यहां आसपास के बौद्ध समाज के लोग नियमित रूप से बुद्धवंदना के लिए एकत्रित होते हैं।

बताया गया है कि मंगलवार रात बुद्धवंदना संपन्न होने के बाद बुद्धविहार को ताला लगाकर बंद कर दिया गया था। बुधवार सुबह जब स्थानीय नागरिक बुद्धविहार पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर गौतम बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां गायब थीं। इसके बाद नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कलवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम सालवे ने आरोप लगाया कि इलाके में असामाजिक तत्वों का उत्पात बढ़ रहा है। नशीले पदार्थों का कारोबार और नशेड़ियों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद ठाणे जिले के कलवा पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं है।

सालवे ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द मूर्तियां चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो स्थानीय जनता की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो