ठाणे लाइब्रेरी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

सांसद और डिप्टी मेयर ने किया एज्युकेशनल ट्रस्ट की लाइब्रेरी का उद्घाटन, JVM चैरिटेबल फाउंडेशन की शैक्षणिक पहल

JVM Charitable Foundation: ठाणे के उथलसर नाका स्थित JVM एमराल्ड इमारत में JVM चैरिटेबल फाउंडेशन ने नई लाइब्रेरी शुरू की है। इसमें एक साथ करीब 50 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Library: विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शांत, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए JVM चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी महेंद्र छत्रभुज एज्युकेशनल ट्रस्ट की लाइब्रेरी का उद्घाटन ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने किया।

इस अवसर पर उपमहापौर कृष्णा पाटिल, जेवीएम फाउंडेशन के संस्थापक जितेंद्र मेहता सहित अन्य ट्रस्टी एवं ठाणे एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न शिक्षा, सामाजिक सेवा संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पढ़ाई का उचित माहौल

सांसद नरेश म्हस्के और उपमहापौर कृष्णा पाटील ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ऐसे सामाजिक उपक्रम युवाओं के सशक्तिकरण और समाज के दीर्घकालीन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अतिथियों ने JVM चैरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टी जितेंद्र मेहता के इस सराहनीय प्रयास की विशेष प्रशंसा की। JVM ग्रुप के डायरेक्टर सीए मंथन मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते फाउंडेशन के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी दी।

एक साथ 50 विद्यार्थी कर सकेंगे अध्ययन

ठाणे के उथलसर नाका स्थित जेवीएम एमराल्ड इमारत में नवनिर्मित वाचनालय में एक साथ लगभग 50 विद्यार्थी बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य किफायती दरों पर विद्यार्थियों को पढ़ने, अध्ययन करने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध कराना है। JVM चैरिटेबल फाउंडेशन ने शिक्षा और समाजकल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक एवं दीर्घकालीन प्रभाव डालने वाले उपक्रमों को आगे भी निरंतर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता