दो बच्चियों की डूबकर मौत  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

जोगिला तालाब में मिला दो मासूम बच्चियों का शव, दो दिन से थीं लापता, ठाणे के उथलसर परिसर में आक्रोश

Thane Lake Drowning Incident: ठाणे के उथलसर स्थित जोगिला तालाब में दो दिन से लापता 7 और 4 वर्षीय दो बहनों के शव मिले। पुलिस ने जांच शुरू की है, जबकि तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Two Sisters Death: शुक्रवार को ठाणे शहर के उथलसर इलाके में स्थित जोगिला तालाब से दो मासूम बच्चियों का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चियों की पहचान 7 वर्षीय गंगा उदय कामी और 4 वर्षीय आशा गणेश कामी के रूप में हुई है। दोनों आंबेडकर रोड स्थित लॉरीस्टैंड चाल की रहने वाली थीं।

गायब थीं दोनों बहनें

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें पिछले दो दिनों से लापता थीं। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उथलसर वार्ड समिति कार्यालय के पास स्थित जोगीला तालाब में दोनों के शव होने की जानकारी सामने आई।

सूचना मिलने के बाद ठाणे मनपा के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा तलाशी अभियान चलाकर दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राबोडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बच्चियां तालाब तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची।

वर्षों से लटका है,तालाब का काम

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रथम दृष्टया बच्चियों के तालाब में डूबने का मामला बताया जा रहा है। ठाणे कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पिंगले ने इस घटना के लिए ठाणे मनपा अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि जोगीला तालाब का सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार का काम पिछले सात-आठ वर्षों से अधूरा पड़ा है।

तालाब परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं

नागरिकों का कहना है कि तालाब परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने तालाब परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और अधूरे काम को जल्द पूरा करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती