प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं

Shooting Range Waghbil: ठाणे में ₹26 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक शूटिंग रेंज सुविधा भवन। प्रताप सरनाईक के प्रयासों से मिली मंजूरी। जानें इस हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मुख्य विशेषताएं।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Thane High Tech Shooting Range: ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के ओवला-माजिवड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब एक अत्याधुनिक शूटिंग रेंज के साथ बहुउद्देशीय सुविधा भवन बनाया जाएगा। वाघबील में टीएमसी के सुविधा भूखंड पर बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले नगरविकास विभाग ने ₹26 करोड़ के फंड को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी।

मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, ठाणे शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सिर्फ बुनियादी ढांचे का विस्तार काफी नहीं है। युवाओं को प्रशिक्षण, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और नागरिकों को विभिन्न गतिविधियों के लिए आधुनिक मंच देना भी जरूरी है। हिरानंदानी इस्टेट के पास वाघबील में बनने वाला यह सुविधा भवन इसी दिशा में एक अहम कदम होगा।

क्या होगी सुविधा

ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के लिए 2020.48 वर्ग मीटर का सुविधा भूखंड तय किया गया है। लगभग 4522.05 वर्ग मीटर निर्माण क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत बनेगी। बेसमेंट में 30 कार और 50 स्कूटर के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। भूतल पर ट्रेनिंग हॉल, कैफे, किचन, शौचालय, शस्त्र-सामग्री वितरण कार्यालय और प्रशासनिक कार्यालय होंगे।

पहली मंजिल पर 10 मीटर शूटिंग रेंज की 11 लेन, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, ट्रेनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और प्लेयर लाउंज बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल पर 25 मीटर शूटिंग रेंज की 10 लेन,55 दर्शकों के लिए बैठक, कंट्रोल रूम, स्टोर रूम और शौचालय होंगे। तीसरी मंजिल पर 50 मीटर शूटिंग रेंज की 8 लेन, 40 दर्शकों के लिए बैठक, कंट्रोल रूम और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ठाणे में खेल विकास को गति

प्रताप सरनाईक ने कहा, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ठाणे के निशानेबाजों को गुणवत्तापूर्ण अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधा देना है। इससे नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए सक्षम बुनियादी ढांचा बनेगा। हमारा प्रयास है कि इससे ठाणे के खेल विकास को नई पहचान मिले। शूटिंग रेंज के साथ प्रशिक्षण, प्रशासन और मनोरंजन की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होने से ठाणे के युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला