सम्मानित करते हुए (सोर्स: नवभारत फोटो)
ठाणे

ठाणे में गूंजी Gen Z की हुंकार: कर्मवीर भाऊराव पाटील कॉलेज का I am Responsible Gen Z कार्यक्रम संपन्न

I am Responsible Gen Z Thane: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ठाणे में I am Responsible Gen Z कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। 6 जिलों के 25 से अधिक कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Thane Gen z Event Karmaveer Bhaurao Patil College: भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस निमित्त कर्मवीर भाऊराव पाटील महाविद्यालय की ओर से ठाणे के गडकरी रंगायतन में I am Responsible Gen Z - My Country.. My Commitment... कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना और सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करना था।

6 जिलों के 25 से ज्यादा कॉलेज

ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगड़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग इन 6 जिलों के 25 से अधिक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालयीन रील्स स्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस स्पर्धा के लिए 130 से ज्यादा रचनात्मक रील्स जमा हुईं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ 5 रील्स को अतिथियों के हाथों नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सतीश प्रधान ज्ञानसाधना महाविद्यालय, आर. जे. ठाकूर महाविद्यालय, एन. के. टी. महाविद्यालय और श्रीमती जानकीबाई रामा साळवी महाविद्यालय सहित 1400 से अधिक विद्यार्थी खचाखच भरे सभागृह में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

डॉ. निरगुडकर ने किया संवाद

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय निरगुडकर के साथ हुआ प्रेरणादायी संवाद रहा। उन्होंने कहा कि आज की Gen Z पीढ़ी में बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता की कोई कमी नहीं है। युवाओं को अपने कौशल का उपयोग देश के लिए करना चाहिए। उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस के संचालक, 'Cool the Globe' ऐप की निर्माता और रोबोटिक आर्टिफिशियल लिम्ब पर काम करने वाले युवा शोधकर्ताओं के उदाहरण वीडियो के माध्यम से छात्रों के सामने रखे।

'ऊर्जा को सही दिशा दें' - सचिन मोरे

कार्यक्रम के आयोजक और अध्यक्ष सचिन मोरे ने कहा, तरुणाई की ऊर्जा अगर सही दिशा में लगे तो समाज और देश का विकास तेजी से हो सकता है। छत्रपती शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने युवा अवस्था में ही अपनी ऊर्जा से इतिहास रचा। आज की Gen Z को भी यही आदर्श अपनाकर सफलता की ऊंचाइयां छूनी चाहिए।

मान्यवरों की उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक निरंजन डावखरे, विधायक माधवीताई नाईक, नगरसेवक मनोहर डुंबरे, नारायण पवार, कमलेश प्रधान, मंगेश ठाकूर, अरविंद जोशी, विलास साठे, ऋषिकेश दंडे के साथ महाविद्यालय की कार्यकारी विश्वस्त श्रद्धा मोरे और प्राचार्य डॉ. अनिल सिंग उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव