ठाणे न्यूज (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में ट्रैवलर चेक के नाम पर 20,000 डॉलर की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर केस दर्ज

Thane fraud case: ठाणे में ट्रैवलर चेक दिलाने के बहाने 20,000 डॉलर की ठगी। एक ही परिवार के पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार की तलाश जारी।

प्रिया जैस

Kalyan crime news: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठाणे में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाओं में सहायता के बहाने एक व्यवसायी से 20,000 डॉलर (17 लाख रुपये से अधिक) की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में अपनी शिकायत में राजेश अमृतलाल भाटिया ने कहा कि उनके एक पुराने दोस्त ने उनसे दुबई में अपनी बेटी की ‘आर्किटेक्ट' की पढ़ाई के लिए ‘ट्रैवलर चेक' की व्यवस्था करने को कहा था।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भाटिया छह नवंबर को कल्याण क्षेत्र में एक बैग में 20,000 डॉलर ले जा रहा था, जब दो भाइयों ने, जिनमें से एक उसके दोस्त के कार्यालय में काम करता था, उसे बहलाया-फुसलाया। दोनों भाटिया को यह कहकर अपने घर ले गए कि उनके परिवार के एक सदस्य को विदेशी यात्रा दस्तावेजों की जानकारी है।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

उन्होंने भाटिया को पैसे सौंपने के लिए राजी किया और शाम को आकर ‘ट्रैवलर चेक' लेने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया, जब भाटिया चेक लेने वापस गए तो संदिग्धों ने टालमटोल भरे जवाब दिए और अंततः नकदी लेकर फरार हो गए। निरीक्षक बलिरामसिंह शंकरसिंह परदेशी ने कहा, "प्रारंभिक जांच के बाद हमने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज