(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना: कबूतर बचाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत, दूसरा घायल

Thane Firefighter Death: ठाणे में बिजली के तार में फंसे कबूतर को बचाते समय दमकलकर्मी को बिजली का झटका लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। सहकर्मी घायल, जांच जारी।

अर्पित शुक्ला

Thane News: ठाणे में बिजली के तार में फंसे कबूतर को बचाते समय 28 वर्षीय एक अग्निशमनकर्मी की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई तथा उसका सहयोगी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे दिवा-शील रोड पर सुदामा रेजीडेंसी के पास हुई।

दिवा बीट फायर स्टेशन को बिजली की लाइन पर एक कबूतर के फंसने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दो दमकलकर्मी बिजली के तार के संपर्क में आ गए और उन्हें गंभीर करंट लग गया। उन्हें कलवा स्थित सरकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया।

तडवी ने बताया कि अग्निशमनकर्मी उत्सव पाटिल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनके सहयोगी आजाद पाटिल (29) का हाथ और छाती पर जलने के कारण इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि बिजली का झटका कैसे लगा और बचाव अभियान के दौरान उचित सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें