छठ घाट का जायजा लेते मनपा आयुक्त सौरभ राव (सोर्स: नवभारत)
ठाणे

ठाणे में छठ पूजा की बड़ी तैयारी! घाटों पर ड्रोन-CCTV से नजर, सुरक्षा के लिए नावें और मेडिकल टीमें तैनात

Thane Chhath Puja 2026: ठाणे में 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के लिए मनपा ने रायलादेवी, उपवन, मासुंदा और कोलशेत घाटों पर सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • ठाणे में 15 और 16 नवंबर को होने वाली छठ पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई है।

  • सुरक्षा और आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रमुख घाटों पर ड्रोन और सीसीटीवी लगाए गए हैं।

  • तालाबों और घाटों की साफ-सफाई के साथ मेडिकल टीमों और नावों की पूरी व्यवस्था की गई है।

Thane Chhath Puja Medical And Emergency Facilities: छठ पूजा महापर्व की तैयारियों को लेकर ठाणे प्रशासन भी मुस्तैद नजर आर रहा है। 15 और 16 नवंबर को आयोजित होने वाले इस पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख तालाबों और घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने शुक्रवार को विभिन्न पूजा स्थलों, घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त के निरीक्षण के दौरान वागले प्रभाग समिति अध्यक्ष एकता भोईर, नगर अभियंता सुरेंद्रकुमार काटकर, उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे, दीपक झिंजाड, वैभव आवारे, आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन तडवी और प्रभारी मुख्य पर्यावरण अधिकारी विद्या सावंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रायलादेवी,कलवा सहित अन्य स्थलों पर विशेष व्यवस्था

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मनपा ने रायलादेवी तालाब, उपवन तालाब के बनारस घाट तथा मासुंदा तालाब के दत्तघाट और अहिल्यादेवी होलकर घाट,कोलशेत खाड़ी, कलवा इन स्थानों पर विशेष व्यवस्था की है। रायलादेवी पर पिछले कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन करने वाली संस्था के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में मनपा के अधिकारी व शिवसेना पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है।

यहां हर साल स्वयं उपमुख्यमंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं छठ व्रतियों के बीच पहुंचते हैं। इसी तरह कोलशेत घाट पर पिछले 24 साल से छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। आयोजन समिति के संजय (पप्पू ) के अनुसार कोलशेत खाड़ी के स्वच्छ व सुंदर घाट पर मनपा प्रशासन के सहयोग से अच्छी व्यवस्था की गई है। संस्था ने मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं सभी दलों के नेताओ को इस महापर्व ने शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

इसी तरह कलवा पूर्व में एनसीपी शरद पवार गुट के नेता व स्थानीय विधायक जितेंद्र आह्वाड के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय हिंदी भाषी सेल के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रभाकर सिंह की देखरेख में बड़े पैमाने पर छठ पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी, बोट की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, मंडप, मंच और बैठने की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए रायलादेवी, उपवन और मासुंदा घाट पर ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और उद्घोषणा प्रणाली भी सक्रिय रखी जाएगी। प्रत्येक तालाब पर प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ कम से कम दो नावों की व्यवस्था की गई है।

घाटों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए रास्तों पर दिशा और दूरी बताने वाले सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इन प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए उपआयुक्त स्तर के अधिकारियों को नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

उत्सव से पहले तालाबों और घाटों पर विशेष डीप क्लीनिंग अभियान चलाया गया है। सभी घाटों पर नियमित सफाई, निर्माल्य कलश, कचरा संग्रहण केंद्र, कूड़ेदान और मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। तालाबों के पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित जांच भी की जा रही है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल, जल बचाव दल, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और सुरक्षा कर्मियों की तीन शिफ्टों में तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी पूजा स्थलों पर पर्याप्त रोशनी और आपातकालीन जनरेटर की व्यवस्था की गई है।

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा