सांकेतिक तस्वीर 
ठाणे

ठाणे जिले में पांच लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, दो गिरफ्तार

Tobacco Seized: ठाणे के भिवंडी में टेम्पो से ₹5 लाख के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। मामला खाद्य सुरक्षा अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज।

अर्पित शुक्ला

Thane News: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे जिले में एक टेम्पो से पांच लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश मनोरे ने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने 17 सितंबर को भिवंडी के वडपे नाका पर टेम्पो को रोका और जांच करने पर उसमें प्रतिबंधित सामान मिला।

नासिक से प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहे आरोपी शिवाजी रामकिशन गुप्ता (26) और शशिकांत श्रीमुनि गुप्ता (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर भी कार्रवाई

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर तीन अलग-अलग मामलों में 20 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ और 26.37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगी और गिरफ्तारियां बुधवार व बृहस्पतिवार के बीच में पड़ने वाली रात्रि को की गईं। पहले मामले में, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री को रोका गया और उसके चेक-इन ट्रॉली बैग में छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई