परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल टली, मंत्री प्रताप सरनाईक की मध्यस्थता से बनी सहमति

Thane Auto Rickshaw Strike: ठाणे में 1 दिसंबर से प्रस्तावित ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल टल गई है। मंत्री प्रताप सरनाईक की मध्यस्थता के बाद किराया समीक्षा और बाइक टैक्सी पर कार्रवाई का आश्वासन मिला।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • आरटीओ में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में बैठक हुई।

  • मौजूदा किराये की खटुआ समिति के मानकों के अनुसार समीक्षा होगी।

  • सीएनजी रिक्शा की हाइड्रो टेस्टिंग में कथित मनमानी रोकने पर चर्चा हुई।

  • ठाणे में नए रिक्शा स्टैंड को नियमों के तहत मंजूरी देने पर विचार होगा।

Pratap Sarnaik On Thane Auto Rickshaw Strike: किराया बढ़ोतरी सहित कई मांगो को लेकर 1 दिसंबर से प्रस्तावित ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल टल गई है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की पहल और सफल मध्यस्थता के बाद रिक्शा चालकों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है। इस फैसले से जहां रिक्शा चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं आम यात्रियों को भी संभावित परेशानी से बचाव होगा।

फ़िलहाल किराया वृद्धि नहीं

ठाणे स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) में शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न रिक्शा संगठनों की कृती समिति के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। किराया वृद्धि पर खटुआ समिति के मानकों के अनुसार पुनर्विचार, अवैध बाइक टैक्सी पर कार्रवाई और ई-चालान के लिए जल्द अभय योजना पर निर्णय लिया गया। रिक्शा संगठनों ने मौजूदा किराया वृद्धि पर आपत्ति जताई थी।

इस पर मंत्री सरनाईक ने वर्तमान किराया दरों की समीक्षा कर खटुआ समिति के निर्धारित मानकों के अनुसार नए किराये तय करने की प्रक्रिया का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में रिक्शा किराया निर्धारित करने वाली समिति में रिक्शा संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की सिफारिश भी की जाएगी।

सीएनजी हाइड्रो टेस्टिंग की मनमानी पर लगेगी रोक

सीएनजी रिक्शा की हाइड्रो टेस्टिंग के नाम पर कथित मनमानी और चालकों से आर्थिक वसूली का मुद्दा भी बैठक में उठा। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए आगामी शीतकालीन अधिवेशन के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

अवैध बाइक टैक्सी पर होगी सख्त कार्रवाई

रिक्शा संगठनों ने अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं के कारण उनके व्यवसाय पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि गैरकानूनी तरीके से संचालित बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ई-चालान के लिए अभय योजना

रिक्शा चालकों को ई-चालान के कारण होने वाली आर्थिक परेशानियों से राहत देने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही अलग अभय योजना लाने जा रहा है। इसके अलावा ठाणे शहर में रिक्शा संगठनों की मांग के अनुसार निर्धारित नियमों के तहत नए रिक्शा स्टैंड को मंजूरी देने पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में सरकारी और अर्धसरकारी सेवाओं में कार्यरत रहते हुए रिक्शा परमिट लेने वाले व्यक्तियों के परमिट तत्काल रद्द करने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

सरकार संवेदनशील

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि सरकार रिक्शा चालकों की जायज मांगों और उनकी आर्थिक समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील है। उनके श्रम का उचित मूल्य मिलना चाहिए और उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका चलाने का अवसर मिलना चाहिए। हालांकि, किसी भी आंदोलन के कारण आम यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा