विश्व थैलेसीमिया दिवस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane में अरुणोदय सिकल सेल अभियान तेज, 31 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

Maharashtra News: ठाणे जिले में चल रहे अरुणोदय सिकल सेल एनीमिया विशेष अभियान के तहत अब तक 31,212 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 236 लोग सिकल सेल के संदिग्ध पाए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: जिले में अरुणोदय सिकल सेल एनीमिया विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 31,212 लोगों के सॉल्युबिलिटी टेस्ट किए गए। जांच के दौरान 236 सिकल सेल के संदिग्ध लोग पाए गए हैं।

इनमें से 214 का नमूना इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए हैं। ठाणे जिले में जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजित यादव के मार्गदर्शन में 15 जनवरी से 7 फरवरी तक अरुणोदय सिकल सेल एनीमिया स्पेशल अभियान से चलाया जा रहा है।

हो रही स्क्रीनिंग

जिला सिविल सर्जन डॉ कैलाश पवार व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। गंगाधर परगे की देखरेख में चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में 0 से 40 साल आयु वर्ग के लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसको लेकर एक बड़ा जनजागृति अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पतालों, आंगनवाड़ी वर्कर आदि के साथ कोआर्डिनेशन करके अच्छे से चलाया जा रहा है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में 39,979 घरों में जाकर जांच की गई।

101 मरीजों को दिया गया रेड कार्ड

उन्होंने बताया कि इसी दौरान 31,212 लोगों के सॉल्युबिलिटी टेस्ट किए गए, इनमें से 236 सिकल सेल के मरीज संदिग्ध पाए गए, इनमें से 214 सैंपल इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिन लोगों ने चेक-अप पूरा कर लिया है, उन्हें अलग-अलग कार्ड दिए गए हैं।

30237 लोगों को सफेद कार्ड दिया गया है जबकि 446 सिकल सेल कैरियर को येलो कार्ड दिया गया है। 101 सिकल सेल मरीजों को रेड कार्ड दिया गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंगाधर परगे ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, और इसके साइड इफेक्ट को समय पर जांच, काउंसलिंग और सही इलाज से काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने ठाणे जिले के 0 से 40 वर्ष की आयु के सभी नागरिकों से सिकल सेल जांच कराने की अपील की है।

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम