फायरिंग के बाद घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक की टीम 
ठाणे

ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर से सटे माणेरे गांव में रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात बाइक सवार ने रिक्शा चालक प्रमोद भोईर के घर पर नजदीक से दो गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में डर का माहौल फैल गया है।

आकाश मसने

ठाणे: ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर से सटे माणेरे गांव में रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात बाइक सवार ने रिक्शा चालक प्रमोद भोईर के घर पर नजदीक से दो गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में डर का माहौल फैल गया है। सौभाग्य से हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही विठ्ठलवाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज में दोपहिया वाहन पर सवार हमलावर को भोईर के घर की ओर आते हुए दिखाया गया है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी। मामले की आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पडवाल ने इस हमले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

इस घटना से एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर उंगली उठने लगी है, असामाजिक तत्व किस तरह हावी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उल्हासनगर के विविध भागों में अवैध जुए के अड्डे व नियमों की अनदेखी कर डांस बार चल रहे है, युवाओं को बर्बाद करने वाले हुक्का पार्लर पर कोई पुख्ता कार्रवाई न होने से इस कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद है, ऑनलाइन लॉटरी भी बेरोकटोक चल रही है।शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ऊक्त कारोबार को बंद करने की लिखित मांग कर चुके बावजूद यह व्यवसाय बदस्तूर जारी है। भाजपा अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष कपिल अडसुल भी अवैध शराब व अन्य नशे के सौदागरों के खिलाफ पत्र व्यवहार कर चुके है। लेकिन न जाने क्यों स्थानीय पुलिस विधायक तक कि शिकायत को गंभीरता से नहीं लेती है।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख