MLA डॉ. शिखा बराला का स्वागत करते अमित म्हात्रे (फोटो नवभारत)
ठाणे

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLA Shikha Barala In Thane: डोंबिवली में कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को तेज करने का आह्वान किया। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा।

  • राजस्थान की कांग्रेस MLA ने डोंबिवली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

  • मतदाता सूची, SIR प्रक्रिया और EVM को लेकर सवाल उठाए गए।

  • डॉ. बराला ने बताया कि उन्हें कल्याण-डोंबिवली सहित छह जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Congress Vote Bachao Desh Bachao Campaign: कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर पर वोट बचाओ देश बचाओ की मुहिम तेज के दी हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्टीफे की मांग को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। राजस्थान की चौमूं सीट से कांग्रेस की विधायक डॉ. शिखा बराला ने डोंबिवली के नंदी पैलेस होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।

डॉ. शिखा बराला ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए

डोंबिवली शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित म्हात्रे और कल्याण शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन में डॉ. शिखा बराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मतदाता सूची से कथित तौर पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने, एसआईआर प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया। डॉ. बराला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कल्याण-डोंबिवली सहित छः जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है और दिल्ली में होने वाले वोट बचाओ देश बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान को सफल बनाने की अपील

डोंबिवली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं और देश के नागरिकों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। सम्मेलन में लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और नागरिकों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पार्टी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश