सैलून चालक ने की बुज़ुर्ग की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

सैलून चालक ने की बुज़ुर्ग की हत्या, सोने की चेन लूटकर शव गटर में फेंका, सनसनीखेज़ अपराध का पर्दाफाश

Thane Crime News:मीरा-भाईंदर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय विट्ठल बाबूराव तांबे, निवासी गौरव गैलेक्सी फेज-01, मीरारोड पूर्व 16 सितंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।

आंचल लोखंडे

Mira Road: मीरा-भाईंदर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय विट्ठल बाबूराव तांबे, निवासी गौरव गैलेक्सी फेज-01, मीरारोड पूर्व 16 सितंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया कि तांबे को आख़िरी बार एमआईडीसी रोड स्थित सागर सैलून में जाते हुए देखा गया था। इसके बाद, 17 सितंबर की रात करीब 3 बजे फुटेज में एक व्यक्ति को किसी शव को घसीटते हुए सैलून से बाहर ले जाते देखा गया।

पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा

संदेह के आधार पर जब सैलून चालक असफाक इशाक शेख (39) से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कबूल किया कि बुज़ुर्ग तांबे उसके सैलून में आए थे। उनके गले में सोने की चेन देखकर उसने हत्या की योजना बनाई। मौका पाकर उसने तौलिए से उनका मुंह-नाक दबाकर और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। बाद में सोने की चेन निकाल ली और रात के अंधेरे में शव को पास ही गटर में फेंक दिया।पुलिस ने गटर से शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 238 और 309(6) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना

इस सनसनीखेज़ अपराध का पर्दाफाश पुलिस हवलदार दिनेश भोर की सतर्कता और वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगले तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के मार्गदर्शन में संभव हुआ। मीरा रोड में घटित इस जघन्य हत्या ने स्थानीय नागरिकों को झकझोर दिया है और पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत