सड़क दुर्घटना (डिजाइन फोटो) 
ठाणे

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बड़े पत्थर से टकराई कार, UP के 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Mumbai-Nashik Highway Accident: ठाणे में मुंबई-नासिक हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। ठाणे में तेज रफ्तार कार एक विशाल पत्थर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रिया जैस

Thane Accident News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कार एक बड़े पत्थर से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब दस बजे कसारा घाट इलाके में एक होटल के पास हुई। कसारा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया, "तेज और लापरवाही से चलाई जा रही कार मोड़ पर एक बड़े पत्थर से टकरा गई और इसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि चालक कूदकर मौके से फरार हो गया।"

मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाज हैसियत अली, असदुल्लाह और अफजल के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे और सबकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। उनके शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

नागपुर में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी

नागपुर शहर में सड़क हादसे कम करने और वाहन चालकों में अनुशासन लाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा ऑपरेशन यू-टर्न की शुरुआत की गई। बहुत कम समय में ही इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जानलेवा हादसे कम करने में पुलिस को सफलता मिली है। बीते वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में 58 प्रतिशत की कमी आई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील