प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर को एकनाथ शिंदे के बंगले के बाहर ये ले जाती पुलिस सोर्स: सोशल मीडिया
ठाणे

मेरे पिता चले गए सर... डिप्टी सीएम शिंदे के घर के बाहर रो पड़े प्रदीप पूर्णेकर के बेटे, पुलिस ने उठाया

Ram Purnekar Protest: शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के 27 दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उनके बेटे ने डिप्टी सीएम शिंदे के घर के बाहर प्रदर्शन की कोशिश की।

आकाश मसने

Highlights

  • प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर ने एकनाथ शिंदे के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया।

  • हत्या के 27 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी।

  • प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम पूर्णेकर को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया।

Ram Purnekar Protest Outside Eknath Shinde Residence: शिवसेना (उद्धव गुट) के ठाणे विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के 27 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज उनके बेटे राम पूर्णेकर ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निवास 'शुभ-दीप' के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। हालांकि, धरने पर बैठने से पहले ही वागले एस्टेट पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक भावुक पल सामना आया।

ठाणे पुलिस जब राम पूर्णेकर को अपने साथ ले जाने लगी, तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। शुरुआत में उन्होंने पुलिस के वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। फिर पुलिस ने राम को वहां मौजूद एक ऑटो रिक्शा में बिठाया और उनके साथ पुलिसकर्मी भी बैठे।

पुलिस ने उठाया से रो पड़े राम पूर्णेकर

राम पूर्णेकर ऑटो में बैठने का भी विरोध कर रहे थे। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें समझाते हुए कहा- मेरी बात सुनो, मुझ पर भरोसा रखो। इस पर राम ने रोते हुए कहा कि मेरे पिता चले गए सर...' इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर थाने पहुंचाया। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

एकनाथ शिंदे से मुलाकात नहीं होने पर नाराजगी

कुछ दिन पहले मंत्री प्रताप सरनाईक ने पूर्णेकर परिवार से मुलाकात की थी और उनकी एकनाथ शिंदे से फोन पर बातचीत कराई थी। उस समय शिंदे ने आश्वासन दिया था कि मामले में किसी भी आरोपी को भी संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

हालांकि, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तत्काल उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। राम पूर्णेकर ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री ठाणे में मौजूद होने के बावजूद उनके परिवार से मिलने नहीं आए। उन्होंने पिता की हत्या के मामले में न्याय मिलने में हो रही देरी पर भी दुख व्यक्त किया।

प्रदीप पूर्णेकर के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल सर्वदलीय मोर्चा

प्रदीप पूर्णेकर के हत्यारों को गिरफ्तार करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को ठाणे में सर्वदलीय मोर्चा निकाला जाएगा। इसमें स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस और सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे से पूछताछ

इस बीच, प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड की जांच के सिलसिले में ठाणे अपराध शाखा ने पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे को पूछताछ के लिए बुलाया था। वह मंगलवार दोपहर एक बजे अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मामले पर मीडिया से अधिक बातचीत करने से परहेज किया, लेकिन स्पष्ट किया कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं