

महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को ₹5,000 की अग्रिम वित्तीय मदद।
महाराष्ट्र के किसानों के खाते में इसी सप्ताह जमा होगी राशि।
बैंकों को पुराने बकाये के नाम पर सहायता राशि से कोई कटौती न करने आदेश।
Maharashtra Farmer Financial Aid: महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के लगभग 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देते हुए सरकार ने 5,000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
किसानों के लिए ₹7,500 करोड़ का बड़ा आर्थिक पैकेज
महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित 304 तालुकों के 1.5 करोड़ किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की अग्रिम राशि मिलेगी। इस राहत योजना पर राज्य सरकार कुल 7,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह अग्रिम राशि उन सभी किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें 33 प्रतिशत से अधिक नष्ट हो गई हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि इसी सप्ताह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से पात्र किसानों के सीधे बैंक खातों में जमा करा दी जाए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को मिलने वाली राहत राशि से बैंकों द्वारा किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाए। बैंकों को निर्देश देने को कहा गया है कि पुराने कर्ज या बकाये की वसूली के नाम पर किसानों के खातों में जमा होने वाली इस राशि से कोई पैसा नहीं काटा जाए।
सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फसल नुकसान और पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत करीब 1.5 करोड़ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम राहत राशि इसी सप्ताह जमा कराई जाएगी।
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को 265 तालुकाें में सूखा घोषित किया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को इस लिस्ट में 40 और तालुकों को जोड़ा गया। इस तरह महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में से 305 तालुकों में सूखा घोषित किया है।
14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया था कि महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों को दिवाली से पहले 5000 रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। इसी फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए अब महाराष्ट्र सरकार ने इसी सप्ताह 5000 रुपए किसानों के खाते में जमा करने का ऐलान कर दिया है।