कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: चुनाव ड्यूटी में भी वोट का अधिकार, केडीएमसी में 9 से 11 जनवरी तक पोस्टल वोटिंग

KDMC Election में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के मतदान अधिकार को सुरक्षित करने के लिए 9 से 11 जनवरी तक सभी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में पोस्टल वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली नगर निगम आम चुनाव के मद्देनज़र चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के मतदान अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष कदम उठाया है।

ऐसे कर्मचारियों के लिए 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को पोस्टल वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम आम चुनाव के तहत 15 जनवरी 2026 को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होनी है।

इस चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मतदान कार्यों में तैनात रहेंगे। ऐसे में उनके लिए मतदान केंद्रों तक जाकर वोट डालना संभव नहीं हो पाएगा।

रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में विशेष कक्ष

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने अपनी सीमा में मौजूद सभी 9 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में “स्पेशल पोस्टल वोटिंग असिस्टेंस रूम” की स्थापना की है। यह सुविधा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है जो नगर निगम क्षेत्र के मतदाता हैं, लेकिन चुनाव ड्यूटी के कारण मतदान से वंचित हो सकते हैं।

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक व्यवस्था

पोस्टल वोटिंग के लिए कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच कार्यालय में उपस्थित रहने की सुविधा दी गई है। आवश्यक दस्तावेज़ों और मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि किसी भी कर्मचारी को परेशानी न हो।

पहले दिन 311 कर्मियों ने किया मतदान

पोस्टल वोटिंग के कोऑर्डिनेशन ऑफिसर विजयकुमार द्वासे ने जानकारी दी कि 9 जनवरी 2026 को पहले ही दिन 311 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत बनेगी। आने वाले दो दिनों में बड़ी संख्या में कर्मचारी पोस्टल वोटिंग का लाभ उठाएंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

कल्याण से नवभारत लाइव के लिए अशोक वर्मा की रिपोर्ट

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल सें करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई