ठाणे में विरोध प्रदर्शन (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

कलवा-मुंब्रा में कचरा नहीं उठने से नाराजगी, मनपा चुनाव से पहले राजनीति गरम

Thane News: कलवा-मुंब्रा में कचरा नहीं उठने से संकट गहराया। NCP(SP) नेताओं ने डंपर भरकर ठाणे मनपा मुख्यालय के सामने कचरा डालकर विरोध जताया। मनपा चुनाव से पहले स्वच्छता मुद्दे पर राजनीति गरमाई।

अपूर्वा नायक

Garbage Problem In Thane: मनपा चुनाव के पहले कचरे पर राजनीति एक बार फिर गरमा रही है। कथित रूप से कलवा, मुंब्रा इलाकों से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। कोसको लेकर राकांपा (एसपी) ने आक्रामक रुख अखतियार किया है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह राकांपा (एसपी) युवा जिला अध्यक्ष अभिजीत पवार के नेतृत्व में ठाणे मनपा मुख्यालय के सामने एक डंपर कचरा डाल दिया गया। अभिजीत पवार ने चेतावनी दी कि यदि कचरे की समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आयुक्त के बंगले के सामने कचरा डाला जाएगा।

कलवा, मुंब्रा में कचरे की व्याप्त समस्या को लेकर पूर्व नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। बताया गया कि ठेकेदार डंपिंग ग्राउंड न होने का हवाला देकर कचरा नहीं उठा रहे हैं। जिसकी वजह से कलवा के विभिन्न हिस्सों में कचरा जमा होने लगा है।

कई सोसायटियों के बाहर कचरा जमा हो रहा है। यह कचरा अभिजीत पवार के नेतृत्व में पूजा शिंदे विचारे, कैलास हवले, राजू शिंदे ने एक डंपर में भरकर मनपा मुख्यालय के सामने डाल दिया। जिससे मनपा मुख्यालय में खलबली मच गई।

नागरिकों को करना पड़ रहा बीमारियों का सामना

मुंब्रा-कौसा क्षेत्र में कचरा नहीं उठाए जाने से क्षेत्र में भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। नागरिकों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर मनपा में विपक्ष के नेता रहे अशरफ शानू पठान, पूर्व नगरसेवक सिराज डोंगरे, सुधीर भगत, फरजाना शाकिर शेख, सुनीता सातपुते, हीरा पाटिल, रेहान पीतलवाला, जमीला नासिर खान, कमरुल हुड्डा, नादिरा सुरमे, शाकिर शेख व राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरद चंद्र पवार पार्टी के सभी पूर्व नगरसेवकों ने आयुक्त कार्यालय पर धावा बोल दिया। बार-बार संबंधितों को बताने के बावजूद शहर में कचरा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज शानू पठान ने पूर्व नगरसेवकों आयुक्त सौरव राव के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार