ठाणे मनपा  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ, रेजिडेंशियल पर 12% और नॉन-रेजिडेंशियल पर 20% बढ़ोतरी मंजूर

Thane Property Tax Hike: ठाणे मनपा ने आवासीय परिसरों पर 12% और व्यावसायिक पर 20% प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। भाजपा और शरद पवार गुट की एनसीपी ने इसका विरोध किया है।

रूपम सिंह

Thane Municipal Corporation: महंगाई के दौर में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है। मनपा प्रशासन की तरफ से तैयार किए गए प्रापर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मनपा की महासभा ने मंजूरी दे दी है। इसको लेकर ठाणे शहर में राजनीति तेज हो गयी है। प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। पार्टी के सभी 28 नगरसेवकों ने प्रस्ताव का विरोध किया है।

मनपा में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने प्रापर्टी टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर सत्तारूढ़ दलों को आड़े हाथों लिया है। राकांपा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मनपा प्रशासन की तरफ से रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर 12 परसेंट और नॉन-रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर 20 परसेंट टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसे मनपा की महासभा में मंजूरी मिल गयी।

साथ ही प्रॉपर्टी ट्रांसफर फीस के तरीके में बदलाव करके सरकार द्वारा मार्केट वैल्यू का 0।5 परसेंट फीस लेने को भी महासभा की मंजूरी मिल गई है। इससे महंगी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की लागत बढ़ जाएगी। प्रशासन का अनुमान है कि इस टैक्स से मनपा को करीब 104।67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

हालांकि ठाणे निवासियों पर 10 साल बाद प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ डाला गया है। टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही शहर में राजनीति तेज हो गयी है, मनपा की सत्ता में सहयोगी भाजपा ने टैक्स बढ़ोतरी का खिलाफत की है। भाजपा का कहना है कि मनपा सभागृह में उम्मीद के मुताबिक चर्चा के बिना ही मंजूरी दे दी गई। जिसको लेकर उप महापौर कृष्णा दादू पाटिल ने मनपा आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर टैक्स बढ़ोतरी पर स्पष्ट रूप से विरोध जताया है। इस पत्र पर भाजपा के गुट नेता मुकेश मधुकर मोकाशी समेत कुल 28 नगरसेवकों के हस्ताक्षर है।

बीजेपी का कहना है कि इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो पहले से ही बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे हैं। भाजपा के पत्र में इस बात का जिक्र है कि ठाणे मनपा के पास आय के कई स्रोत उपलब्ध है, इसलिए इससे उसे बड़ी रकम मिल सकती है। दावा किया गया है कि मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स डिपार्टमेंट, नगर विकास, जलापूर्ति, एडवरटाइजमेट डिपार्टमेंट और एलबीटी जैसे अलग-अलग विभागों से अभी भी लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये वसूले जाने बाकी है। भाजपा ने मांग की है कि प्रशासन नागरिकों पर नई टैक्स बढ़ोतरी थोपने से पहले बकाया कर को असरदार तरीके से वसूले।

उप महापौर कृष्णा दादू पाटिल व गुट नेता मुकेश मोकाशी ने साफ किया है कि टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव रद्द करने के लिए भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मांग की जाएगी। भाजपा का स्पष्ट मत है कि ठाणेकरों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?