ठाणे गणेशोत्सव तैयारियां  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में गणेशोत्सव की तैयारी तेज, सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश; विसर्जन घाटों पर मिलेंगी सुविधाएं

Thane Ganeshotsav Preparations: ठाणे में दही हांडी और गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर शर्मिला पिंपलोलकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। गड्ढे भरने और विसर्जन घाटों पर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Thane Muncipal Corporation: सितंबर में दही हांडी और गणेशोत्सव को देखते हुए ठाणे महानगरपालिका और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेशोत्सव को राज्य उत्सव का दर्जा दिए जाने के साथ पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर मनपा के स्व. नरेंद्र बल्लाल सभागृह में बैठक आयोजित की गई। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने सभी सार्वजनिक गणेश मंडलों और दही हांडी आयोजकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सभी मुख्य सड़कों की होगी मरम्मत

महापौर ने संबंधित विभागों को गणेशोत्सव शुरू होने से पहले शहर की मुख्य सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेश मंडलों को आने वाली अन्य समस्याओं के लिए संबंधित प्रभाग के सहायक आयुक्त को लिखित शिकायत देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण अनुकूल उत्सव पर जोर

बैठक में उच्च न्यायालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। मूर्तिकारों और गणेश मंडलों के पदाधिकारियों से पर्यावरण अनुकूल उत्सव को लेकर सुझाव भी लिए गए।

ऑनलाइन अनुमति की समस्या उठी

गणेश मंडलों के पदाधिकारियों ने मंडप निर्माण के लिए ऑनलाइन अनुमति लेते समय आ रही तकनीकी दिक्कतों की जानकारी दी। हाउसिंग सोसायटियों में होने वाले गणेशोत्सव के लिए भी ऑनलाइन अनुमति की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। महापौर ने प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बड़ी मूर्तियों के लिए मिलेगी क्रेन

बैठक में बताया गया कि ठाणे के अलावा मुंबई के मुलुंड क्षेत्र से भी बड़ी गणेश मूर्तियों का विसर्जन ठाणे के घाटों पर किया जाता है। ऐसे में बड़ी मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन की आवश्यकता पर चर्चा हुई। महापौर ने तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर क्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

विसर्जन घाटों का निरीक्षण करेंगी महापौर

महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने कहा कि गणेशोत्सव से पहले वह स्वयं शहर के सभी विसर्जन घाटों का निरीक्षण करेंगी। बैठक में मनपा, पुलिस, महावितरण, टोरेंट पावर और जिला गणेशोत्सव समन्वय समिति के अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना