मुंब्रा सागर स्वीट्स अफलातून मिठाई मौत सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे के मुंब्रा में मिठाई खाने से 1 की मौत, 4 बीमार, अफलातून मिठाई की दुकान बंद, FDA ने शुरू की जांच

Thane Mumbra Food Poisoning: मुंब्रा में सागर स्वीट्स की अफलातून मिठाई खाने से 35 वर्षीय युवक की मौत, 4 अन्य बीमार। पुलिस और FDA ने दुकान बंद कराई।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंब्रा में अफलातून मिठाई खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत।

  • 35 वर्षीय जुबेर अंसारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

  • घटना के बाद FDA ने सागर स्वीट्स दुकान अस्थायी रूप से बंद कराई।

Mumbra Sagar Sweets Aflatun Sweet Death: ठाणे के मुंब्रा में मिठाई खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें से 35 वर्षीय जुबेर अंसारी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है।

घटना के बाद मुंब्रा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबंधित मिठाई की दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है।

सागर स्वीट्स से खरीदी थी अफलातून मिठाई

जानकारी के मुताबिक, मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सागर स्वीट्स से अफलातून मिठाई खरीदी गई थी। मृतक जुबेर अंसारी के भाइयों सुहेल अंसारी और सलमान अंसारी सहित अन्य परिजनों का आरोप है कि मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद पांचों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के दौरान जुबेर अंसारी की मौत

इस घटना में 35 वर्षीय जुबेर अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मिठाई खाने से बीमार हुए चार अन्य लोगों को उपचार के बाद राहत मिली है। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। हालांकि, मिठाई खाने और मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और एफडीए की संयुक्त कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंब्रा पुलिस और एफडीए की टीम ने सागर स्वीट्स पर कार्रवाई की। एहतियाती कदम उठाते हुए दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है। मामले में मिठाई की गुणवत्ता और उससे जुड़े संभावित खाद्य सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जांच की आवश्यकता है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद