मुंबई लोकल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल

Mumbai Local Train Attack: मुंबई लोकल ट्रेन में देर रात सीट को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डोंबिवली-ठाकुरली के बीच आरोपियों ने दरांती से हमला कर 3 यात्रियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आकाश मसने

Thakurli Railway Station Crime: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अंबरनाथ जा रही एक सबअर्बन लोकल ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने एक यात्री पर धारदार हथियार दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदाम में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

धारदार हथियार दरांती से यात्री पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। मुंबई से ठाणे जिले के अंबरनाथ की तरफ जा रही एक सबअर्बन लोकल ट्रेन में सफर के दौरान दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह बहस तेज हो गई। इसके बाद जैसे ही ट्रेन ठाकुरली रेलवे स्टेशन पर रुकी, कुछ और लोग ट्रेन में चढ़े और एक पक्ष में समर्थन में बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने धारदार हथियार दरांती निकाल ली और पीड़ित पर हमला कर दिया।

कल्याण GRP ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद तीनों आरोपी युवक ट्रेन से उतरकर भाग निकले। घायल यात्री को कल्याण रेलवे पुलिस (GRP) ने कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि घटना अंबरनाथ जाने वाली लोकल ट्रेन के सामान रखने वाले डिब्बे में हुई। गुरुवार को रात 12 बजकर 2 मिनट पर कल्याण जीआरपी नियंत्रण कक्ष को ट्रेन के सामान वाले डिब्बे में यात्रियों के बीच लड़ाई की सूचना मिली। इसके बाद कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी के कर्मचारी वहां पहुंचे।

मुंबई लोकल में हुए हमले में तीन लोग घायल

GRP अधिकारी अर्चना दुसाने ने बताया कि जांच से पता चला है कि डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच ट्रेन चलने के दौरान सीट साझा करने को लेकर कुछ यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस हाथापाई में बदल गई। इस घटना में राजू वाघे (19), साहिल खंडारे (19) और प्रितेश कनौजिया (31) घायल हो गए।

अर्चना दुसाने ने कहा कि घायलों को कल्याण के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से दो को बाद में बेहतर उपचार के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक नगर निगम अस्पताल (सायन अस्पताल) रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM