विधायक संजय केलकर (सौ. सोशल मीडिया X ) 
ठाणे

Thane Municipal Corporation की स्वास्थ्य योजना पर संकट, विधायक केलकर का बड़ा खुलासा

Thane में विधायक संजय केलकर ने मनपा के आरोग्य मंदिरों की जांच में कई केंद्र बंद पाए। जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर ये कहा है कि मनपा की स्वास्थ्य व्यवस्था में नियोजन और पारदर्शिता का अभाव रहा।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: भाजपा विधायक संजय केलकर मनपा के स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की पोल खोल में जुटे हैं, केलकर ने गुरुवार को मनपा क्षेत्र अंतर्गत कोलशेत वरचा गांव में खुले आरोग्य मंदिर का दौरा किया।

आरोग्य मंदिर तो बंद ही था लेकिन 100 मीटर के अंतराल में दो स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। विधायक केलकर ने इस संदर्भ में मनपा के स्वास्थ्य विभाग के नियोजन पर जताई नाराजगी जतायी।

विधायक संजय केलकर ने मनपा क्षेत्र में सरकार की योजना के तहत शुरू किए गए आपला दवाखाना के बंद होने, डॉक्टरों व कर्मचारियों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं देने के साथ ही जगह का किराया बाकी होने का मामला उजागर किया था।

कंपनी को किया गया ब्लैकलिस्ट

  • उक्त मामला प्रकाश में आने के बाद मनपा आयुक्त्त ने आपला दवाखाना चलाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया। आयुक्त के निर्देश पर बैंक गारंटी की रकम से कर्मचारियों का बकाया वेतन एवं जगह का किराया दिया जाएगा। आयुक्त ने यह भी कहा था कि आपला दवाखाना बंद होने से नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकारी निधि से आरोग्य मन्दिर खोले गए हैं।
  • ठाणे मनपा की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार विधायक संजय केलकर ने ठाणे के आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस निरीक्षण के दौरान, पाया गया कि ठाणे पूर्व में धोबी घाट, मीठा बंदर रोड और बारा बंगला क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य मंदिर बंद थे।

स्वास्थ्य व्यवस्था में नियोजन का अभाव

गुरुवार को विधायक संजय केलकर ने कोलशेत वरचा गाव स्थित आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरोग्य मंदिर बंद पाया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस आरोग्य मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर पहले से ही एक स्वास्थ्य केंद्र खुला है।

विधायक केलकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर दो स्वास्थ्य केंद्रों का इतने पास होना, मनपा की स्वास्थ्य व्यवस्था में नियोजन का अभाव दर्शाता है। इस अवसर पर केलकर मंदिर के साथ युवा मोर्चा के सूरज दलवी, मेघनाथ घरत उपस्थित थे।

विधायक केलकर ने बताया कि मनपा अधिकारियों की तरफ से मुझे दी गई सूची के अनुसार, कोलशेत स्थित यह आरोग्य ओपीडी के आधार पर खुला है। जबकि वास्तव में यह आरोग्य मंदिर बंद है, इसलिए मनपा ने झूठी जानकारी दी। केलकर ने कहा कि यह न केवल जनप्रतिनिधियों, बल्कि ठाणे के करदाताओं के साथ भी घोर धोखाधड़ी है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा