मीरा रोड मेट्रो हादसा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

मीरा रोड मेट्रो निर्माण में पत्थर गिरने से हड़कंप, MNS के प्रदर्शन के बाद MMRDA ने सुरक्षा में चूक पर दी सफाई

Stone Fall During Metro Construction: मीरा रोड में मेट्रो लाइन-9 निर्माण के दौरान पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। MMRDA ने घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त करने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Mira Road Metro Accident: मेट्रो लाइन-9 के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को पत्थर गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे वाहन के टायर पंचर हो गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के तुरंत बाद एमएमआरडीए ने स्पष्टीकरण दिया कि ग्रेनाइट का पत्थर किसी स्कूल वैन या बस पर नहीं गिरा और वाहन में कोई छात्र भी सवार नहीं था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11:50 बजे मेड़तिया नगर मेट्रो स्टेशन के पास मलबा हटाने और सामान शिफ्ट करने का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रेन से संभाली जा रही सामान की टोकरी पास के फुट ओवर ब्रिज के क्षेत्र में रखे ग्रेनाइट पत्थरों के संपर्क में आ गई। इससे कुछ पत्थर एफओबी लेवल से नीचे बैरिकेड वाले निर्माण क्षेत्र में गिर गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक स्कूल बस के पहिए कुछ बिखरे पत्थरों पर चढ़ गए, जिससे उसके टायर पंचर हो गए।

मनसे का धरना प्रदर्शन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। मीरा रोड की मुख्य सड़क पर भारी यातायात और मेट्रो निर्माण कार्य साथ-साथ चल रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री या मलबा सड़क की ओर न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षा जाल, सुरक्षात्मक कवर और बैरिकेडिंग जैसे उपायों को लेकर नागरिकों ने सख्ती की मांग की है।

MMRDA ने दिया पूर्व में की गई कार्रवाई का ब्यौरा

घटना को एमएमआरडीए ने गंभीर सुरक्षा चूक माना है और स्पष्ट किया कि पूर्व में इस प्रकार की घटना के बाद संबंधित एजेंसियों पर कुल ₹12.5 करोड़ की पेनल्टी लगाई है। इसमें जे। कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर 10 करोड़ रूपये, गजानन पर 1।5 करोड़ रुपए और सिस्ट्रा जनरल कंसल्टेंट पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना शामिल है। एमएमआरडीए ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ मनसे का धरना

इस घटना के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मीरा रोड स्थित एमएमआरडीए कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित एमएमआरडीए अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस सुरक्षा उपाय करने की मांग की। प्रदर्शन में हेमंत सावंत, रॉबर्ट डिसूजा, अभिनंद चव्हाण, रमाकांत माली, विजय भगत, विलास शैल, विश्वजीत विश्वकर्मा, गौरव शिंदे, अनुदीप पोटले और मंदार पाटिल सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस