मीरा-भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

Mira Bhayandar MNC: जमानत राशि से वसूली की चेतावनी, फिर भी अटका फेरीवाले का पैसा

Thane News: मीरा-भाईंदर मनपा में आदिवासी फेरीवाले से अवैध रूप से वसूले गए 23,100 रुपये तीन महीने बाद भी वापस नहीं किए गए, जिससे प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में आदिवासी फेरीवाले से अवैध रूप से वसूले गए बाजार शुल्क की वापसी अब तक नहीं होने से सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ओडीएस प्रोटेक्टिव सर्विसेज प्रा लि द्वारा आदिवासी फेरीवाले गुलाब किशोर मंडल से 23,100 रुपए बाजार शुल्क वसूला गया था, जबकि मनपा के अनुबंध की शर्तों के अनुसार आदिवासी फेरीवालों से शुल्क नहीं लिया जा सकता।

फेरीवाले की शिकायत के बाद मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा ने राशि लौटाने की मंजूरी दी थी। इसके बाजार विभाग ने संबंधित ठेका कंपनी को अपने खर्च पर तुरंत राशि वापस करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई है।

मामले को टाल रहा ठेकेदार

आरोप है कि ठेकेदार कंपनी मामले को टाल रही है। वहीं मनपा के बाजार विभाग ने यह आश्वासन दिया है कि अब सोमवार तक भुगतान न होने पर ठेका कंपनी के जमानत राशि से समायोजन कर चेक प्रदान कर दी जाएगी। मनपा ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में मनपा पर कोई आर्थिक भार नहीं होगा और ठेकेदार को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

इस पूरे प्रकरण में आदिवासी फेरीवाले से वसूले गए बाजार शुल्क को वापस दिलाने के लिए सतत प्रयासरत पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया का कहना है कि लोकशाही दिन में इस पर निर्णय और आदेश होने के बावजूद संबंधित आदिवासी फेरीवाले को भुगतान नहीं किया जाना, मनपा प्रशासन की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम