(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में मानसून से पहले अलर्ट, नाले सफाई और ड्रेनेज सुधार के सख्त निर्देश

Drain Cleaning Inspection: मीरा-भाईंदर में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए मनपा और रेलवे ने संयुक्त निरीक्षण किया। नालों की सफाई और ड्रेनेज सुधार के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar Monsoon Preparation: आगामी मानसून को देखते हुए मीरा भाईंदर शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मनपा प्रशासन और रेलवे विभाग एक्शन मोड में नजर आए।

महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को प्री-मानसून नाले सफाई को लेकर संयुक्त निरीक्षण दौरा किया गया, जिसमें अधिकारियों को समय रहते सभी नालों की सफाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ शब्दों में कहा कि शहर के बड़े नालों और जाफरी खाड़ी की तुरंत और पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मानसून में किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति न बने। भाईंदर पूर्व स्थित प्रशांत होटल से फाटक पानी की टंकी तक रेलवे ड्रेनेज का जायजा लेते हुए उन्होंने नाले में जमा गाद, प्लास्टिक, मलबा और झाड़ियों को जल्द हटाने के आदेश दिए।

हर साल सफाई में आने वाली बाधाओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में पांच नए गेट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे सफाई कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। साथ ही, दहिसर और मीरा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी आरसीसी बॉक्स सिस्टम विकसित करने की योजना भी सामने आई है। तब तक रेलवे प्रशासन को नियमित सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीआरएम भी रहे मौजूद

चर्चगेट-विरार रेलमार्ग पर चल रहे कार्य के कारण जाफरी खाड़ी की जल निकासी प्रभावित हो रही है। इस पर महापौर मेहता ने नाराजगी जताते हुए रेलवे अधिकारियों को ट्रैक के नीचे जमा मिट्टी और गाद तुरंत हटाने तथा अवरोधक पाइप हटाने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण दौरे के दौरान महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुव किशोर पाटिल, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, अपर आयुक्त डॉ। संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त डॉ। सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खाम्बित तथा कार्यकारी अभियंता नितिन मुकने, रेलवे विभाग की ओर से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सिंह, एजीएम (सिविल), एमआरवीसी के प्रेम सागर, मंडल अभियंता नमित जैन, वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय सिंह राजपूत, सहायक मंडल अभियंता राजीव सक्सेना एवं एन दास उपस्थित थे।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई