ऑटो का शीशा टूटा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में लड़की से छेड़छाड़ के बाद ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी

Thane News: ठाणे के मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके में दो गुटों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने डंडों और रॉड से ऑटो रिक्शा तोड़े। पुलिस ने हालात संभाले और आरोपियों की तलाश शुरू की।

आकाश मसने

Thane Violence: ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके के डाचकुल पाडा में बीती रात दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद ने मंगलवार की सुबह बड़े उपद्रव का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने डाचकुल पाडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ मचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

लोहे की रॉड और डंडों का उपयोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, तोड़फोड़ करने वाले लोग हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और पत्थर लेकर आए थे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े कई ऑटो रिक्शा के शीशे तोड़ दिए, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत काशीमीरा पुलिस को दी गई। पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

परिवहन मंत्री ने लिया जायजा

इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौके पर पहुंचे। मंत्री सरनाईक ने व्यक्तिगत रूप से नागरिकों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस उपद्रव में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस पूरे मामले पर राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि डाचकुल पाडा में अपराध बढ़े हैं। हो सकता है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या बाहर से यहां आए हों। पुलिस इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि इस इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बिकता है। कुछ लोगों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ की भी शिकायत मिली है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस ने डाचकुल पाडा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है ताकि किसी भी तरह की आगे की अशांति को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन