बैठक में मौजूद मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

2700 करोड़ से होगा मीरा-भाईंदर का कायाकल्प, मंत्री सरनाईक बोले- पानी माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

Thane News: मीरा-भाईंदर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री प्रताप सरनाईक ने पारदर्शिता पर जोर दिया। 2700 करोड़ की परियोजनाओं, पानी माफिया पर कार्रवाई और नई प्रतिमाओं की स्थापना की घोषणा की।

आकाश मसने

Mira-Bhayandar Development Meeting: ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर शहर में तेजी से जारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।द्ध

बैठक में मंत्री सरनाईक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के सर्वांगीण विकास हेतु पारदर्शी और गति से काम करने वाली योजना तैयार की जाए तथा नागरिकों से सीधे जुड़े प्रत्येक प्रकल्प को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मीरा-भाईंदर महाराष्ट्र के शहरी विकास का आदर्श मॉडल बन सकता है, बशर्ते हर कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए।

2700 करोड़ की निधि से हो रहा शहर का कायाकल्प

मंत्री सरनाईक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मीरा- भाईंदर के विकास हेतु 1800 करोड़ रुपए तथा सड़कों के सुधार कार्यों के लिए 900 करोड़ रुपए की निधि स्वीकृत की गई थी। इस राशि से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने मनपा आयुक्त और अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मनपा ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

पानी माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

डाचकुलपाड़ा क्षेत्र में हाल में हुए विवादों पर चर्चा करते हुए मंत्री सरनाईक ने कहा कि वहां 9 अवैध बोरवेलों पर कब्जा जमाए बैठे भू-माफियाओं के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने मनपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर इन बोरवेलों पर बिना सील किए हैंडपंप लगाकर जनता को पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक के पानी पर माफिया राज नहीं चलेगा। सरकारी पानी बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

विठु माउली की प्रतिमा का होगा अनावरण

ठाणे के उपवन झील में स्थापित 51 फुट ऊंची विठु माउली प्रतिमा की तर्ज पर मीरा-भाईंदर में भी दो भव्य प्रतिमाएँ स्थापित की जा रही हैं। 20 नवंबर को नवघर तालाब में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।10 दिसंबर को जरीमारी तालाब (काशीमीरा) में दूसरी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

संभाजी महाराज की भव्य प्रतिमा को भी मिली मंजूरी

मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र के नवघर आरक्षण क्रमांक 299 में धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि यह प्रतिमा मीरा-भाईंदर की पहली और सबसे भव्य प्रतिमा होगी, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

शहर में सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया रूप

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हिंदू हृदयसम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जनता के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा, शिव सृष्टि और खाड़ी किनारा विकास (स्काईवॉक परियोजना) पर भी समीक्षा हुई। मंत्री सरनाईक ने कहा कि शिव सृष्टि और खाड़ी किनारा मीरा- भाईंदर का नया चेहरा बनेंगे, जहाँ पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण का सुंदर संगम होगा।

दिसंबर में उद्घाटन की झड़ी

मंत्री सरनाईक ने घोषणा की है कि 10 से 12 दिसंबर के बीच हिंदी, मैथिली, बंगाली, दक्षिण भारतीय और महाराणा प्रताप भवनों का उद्घाटन होगा। हिंदी माध्यम स्कूल का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए। जे।पी। इंफ्रा और कनकिया रोड पर जॉगिंग ट्रैक और साइक्लिंग ट्रैक 12 दिसंबर तक जनता के लिए खुले होंगे। आरटीओ भवन का उद्घाटन दिसंबर के अंत तक किया जाएगा।

बैठक में मनपा आयुक्त, नगर रचना अधिकारी, ठेकेदार, एमएमआरडीए अधिकारी, मीरा- भाईंदर पुलिस अधिकारी, आरटीओ अधिकारी, जिलाधिकारी और तहसीलदार मौजूद थे।

प्रताप सरनाईक ने कहा कि मीरा- भाईंदर के विकास में अब धन, प्रशासन या समय की कोई समस्या नहीं आएगी। नागरिकों का विश्वास और संतुष्टि ही हमारी असली पहचान है। जो वादे हमने जनता से किए हैं, वे अब साकार हो रहे हैं।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO