Khesari Lal के मुंबई वाले घर पर चलेगा मीरा भाईंदर मनपा का हथौड़ा, अवैध निर्माण हटाने का आदेश
Mumbai News: मीरा-भाईंदर मनपा ने राजद प्रत्याशी और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के रो-हाउस पर अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया है। अनुमति बिना हुए निर्माण को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
खेसारी लाल यादव (सौ. सोशल मीडिया )
Khesari Lal Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट पर राजद प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता शत्रुघ्न कुमार यादव (खेसारी लाल) को मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने एक अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है।
मनपा के प्रभाग कार्यालय क्रमांक 4 अंतर्गत क्लासिक काउंटी, नताशा पार्क के पीछे स्थित रो हाउस क्रमांक 1 और 2 के मालिक यादव हैं। इन दोनों रो-हाउस के अवैध निर्माण हटाने का नोटिस उन्हें जारी किया गया है। उक्त दोनों रो हाउस में भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर लोहे के एंगल और चादरों की सहायता से शेड निर्माण किया गया था।
मनपा को इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के बाद सहायक आयुक्त व प्रभाग अधिकारी स्वप्निल सावंत ने प्रत्यक्ष जाकर स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण बिना अनुमति के किया गया है और मनपा द्वारा स्वीकृत प्लान (नक्शा) में बदलाव किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
मनपा प्रशासन ने यह निर्देश दिया है कि रो हाउस के मालिक यादव तत्काल स्वयं अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा मनपा यह निर्माण ध्वस्त करेगी। इस कार्रवाई का पूरा खर्च संबंधित मालिक से वसूला जाएगा। साथ ही यह कृत्य पर आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें :- Kumbh 2027 की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में 1461 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट निर्धारित
अवैध निर्माणों पर अब मनपा की पैनी नजर
प्रभाग क्रमांक 4 के सहायक आयुक्त एवं अधिकारी स्वप्निल सावंत ने नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी है कि मीरा-भाईंदर क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर मनपा की पैनी नजर है। शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए अब विशेष मुहिम चलाई जा रही है। मनपा प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बिना अनुमति किसी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
