(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Mahayuti पर विराम, भाजपा ने मीरा-भाईंदर में अकेले दम पर फूंका चुनावी बिगुल

Maharashtra Nikay Chunav: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव से पहले भाजपा की संकल्प सभा में विधायक नरेंद्र मेहता ने ‘अब की बार 70 पार’ का नारा देते हुए प्रशासक राज और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर मनपा चुनाव में भाजपा शिवसेना व घटक दलों के बीच महायुति होगी या नहीं, इन अटकलों पर रविवार को विराम लग गया।

मीरा रोड के सेंट्रल पार्क ग्राउंड में आयोजित भाजपा की संकल्प सभा में विधायक नरेंद्र मेहता ने चुनाव प्रचार का नारियल फोड़ते हुए अब की बार 70 पार का संकल्प उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों दिलाया।

ढोले ने पूरे मीरा-भाईंदर का ढोल बजा दिया

मेहता ने मनपा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे को भी इन्होंने नहीं छोड़ा। जिस कला दालान को बनाने की लागत 22 करोड़ रुपए तय हुई थी।

उस कार्य को इन लोगों ने 150 करोड रुपए में पूरा किया, कई कार्यों के तो टेंडर भी नहीं निकाले गए, उन्हें सीधे ठेकेदारों को दे दिया गया, वह सब पैसा आम जनता का था, टैक्स भरने वाली जनता का था। विधायक मेहता ने प्रशासक राज में मनपा में हुई लूट का भी हवाला दिया, उन्होंने प्रशासक दिलीप ढोले का नाम लेकर कहा कि ढोले ने पूरे मीरा-भाईंदर का ढोल बजा दिया।

मनपा को कर्ज में डाल दिया, पेंशन की रकम मनपा की फिक्स डिपॉजिट की रकम भी निकाल ली और मनपा का तिजोरी खाली कर दिया जब ढोले के खिलाफ एंटी करणान की जांच बैठाई गई, तो इन्होंने जांच नहीं कराने का पत्र दिया। इस प्रकार से मेहता ने कई संगीन आरोप लगाए। विभिन्न समाजी के लिए बनाए गए समाज भवन उन समाजों को क्यों नहीं दिया गया।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO