Pratap Sarnaik: मीरा-भाईंदर में शिवसेना (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में ‘सपनों का शहर’ की हुंकार, डोंगरी मेट्रो कारशेड की जगह बनेगी फिल्म सिटी: प्रताप सरनाईक

Pratap Sarnaik: मीरा-भाईंदर में शिवसेना की ‘सपनों का शहर’ सभा में मंत्री प्रताप सरनाईक ने डोंगरी मेट्रो कारशेड की जगह फिल्म सिटी और प्राणी संग्रहालय बनाने की घोषणा की।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Elections: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना के 81 अधिकृत उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार शाम 7 बजे भाईंदर पूर्व स्थित स्व. बालासाहेब ठाकरे मैदान में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ‘सपनों का शहर’ सभा का भव्य आयोजन किया गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

सरनाईक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ठाकरे मैदान में हुई संकल्प सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मंच से की गई कई घोषणाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वसई से भाईंदर आते समय भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री को सही जानकारी नहीं दी।

100 करोड़ रुपए की निधि स्वीकृत

परिवहन मंत्री ने कहा कि एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तन डंपिंग ग्राउंड की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़ रुपए की निधि स्वीकृत की गई थी। इसके तहत शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर कचरा निस्तारण परियोजनाएं शुरू की गई हैं और बायो-माइनिंग प्रकल्प भी चालू हो चुका है। आने वाले एक-दो वर्षों में उत्तन क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित मेट्रो कारशेड को रद्द

सरनाईक ने यह भी घोषणा की कि डोंगरी में प्रस्तावित मेट्रो कारशेड को रद्द कर दिया गया है। उसकी जगह गोरेगांव की तर्ज पर फिल्म सिटी और जिजामाता उद्यान की तर्ज पर प्राणी संग्रहालय विकसित करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मीरा-भाईंदर में इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक के नाम से कैशलेस अस्पताल शुरू किया गया है, जहां 5 लाख से 35 लाख रुपएतक का इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। दहिसर से भाईंदर तक कोस्टल रोड को मंजूरी सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य भी शिंदे के कार्यकाल में किए गए हैं, ऐसा दावा उन्होंने किया।

भाजपा-एनसीपी के कई नेता और कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

मीरा-भाईंदर में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा की महाराष्ट्र प्रवक्ता एवं पूर्व नगरसेविका दीपाली मोकाशी, विनाताई भोईर, पूर्व नगरसेवक सूर्यकांत भोईर तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला उपाध्यक्ष माधुरी तांबे सहित भाजपा और एनसीपी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

शिवसेना के मजबूत नेतृत्व, जनहित को प्राथमिकता देने वाली नीतियों और विकासोन्मुख फैसलों पर विश्वास जताते हुए इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी में प्रवेश किया। इनके शामिल होने से शिवसेना की संगठनात्मक ताकत को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पार्टी को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी साथियों का शिवसेना परिवार में स्वागत किया गया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन