Maharashtra police recruitment 2024 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त

MBVV Police Recruitment: MBVV पुलिस आयुक्तालय में 921 पदों पर मेगा भर्ती शुरू हो गई है, जिसमें करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और भाईंदर में शारीरिक परीक्षण सख्त निगरानी में आयोजित हो रहे है

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar News: मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय (एमबीवीवी) में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024–25 की प्रक्रिया पूरे उत्साह और सख्त निगरानी के बीच शुरू हो गई है। 921 रिक्त पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए करीब 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है। भर्ती के तहत 840 पुलिस सिपाही (कांस्टेबल) और 81 चालक (ड्राइवर) पद भरे जाएंगे। शारीरिक माप एवं मैदानी परीक्षण शुक्रवार से भाईंदर (पश्चिम) स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू हो रही है और यह प्रक्रिया लगभग दो माह तक चलेगी।

प्रतिदिन 2,500 अभ्यर्थियों की परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के तहत रोजाना लगभग 2,500 उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। प्रारंभ में अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं मैदानी परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाती है। 100 मीटर और 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अंक मौके पर ही घोषित किए जा रहे हैं तथा अपील की सुविधा भी उपलब्ध है।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिसके लिए 69 कैमरों की टीम तैनात है। मैदान के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु विशेष पुलिस बल लगाया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

चिकित्सा व अन्य सुविधाएं

भर्ती स्थल पर डॉक्टर, नर्स और सहायक कर्मचारियों सहित चिकित्सा दल तैनात किया गया है। दौड़ स्थल पर अलग मेडिकल टीम की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पेयजल एवं बिस्कुट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही शिकायत निवारण प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है।

438 पुलिसकर्मी तैनात

भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से लेकर निरीक्षक स्तर तक कुल 438 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में “महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2021” के तहत आयुक्तालय को 996 नए कर्मचारी मिले थे। एक बार फिर 921 पदों पर हो रही यह भर्ती क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान