(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Navi Mumbai: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भयंकर आग, लाखों का हुआ नुकसान

Navi Mumbai: भिवंडी के महादेव मंडवी कॉम्प्लेक्स में महावीर सिंथेटिक कंपनी में आग लगने की खबर सामने आयी है। जिससे लाखों का नुकसान हो गया है। हालांकि इस हादसे कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

अपूर्वा नायक

Fire Breakdown In Navi Mumbai: नवी मुंबई के भिवंडी ग्रामीण इलाके के रहनाला गांव में मंगलवार तड़के महादेव मंडवी कॉम्प्लेक्स स्थित महावीर सिंथेटिक कंपनी में भयंकर आग लग गई।

यह कंपनी ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में संचालित होती है, जिसमें दूसरी मंजिल पर कार्यालय और कपड़ों का गोदाम था। सूचना मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दूसरी मंजिल की दीवार ढह गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग गैस सिलेंडरों के फटने से फैलने की संभावना है। अधिकारी शॉर्ट सर्किट या गैस लीक जैसी अन्य वजहों की भी जांच कर रहे हैं।

लाखों रुपयों का हुआ नुकसान

सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के समय कंपनी में मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए। हालांकि, आग से गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े, सिंथेटिक सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आसपास के क्षेत्र में धुएं की लपटें फैलीं, जिससे स्थानीय निवासी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

भिवंडी पुलिस ने आसपास के इलाके को घेराबंदी कर दी है और आग के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। कंपनी मालिक और स्थानीय व्यवसायियों का अनुमान है कि आग से होने वाला आर्थिक नुकसान करोड़ों रुपये में हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही, कंपनी के सुरक्षा उपायों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाएगी। इस घटना ने सुरक्षा मानकों और आग रोकने वाले प्रावधानों के महत्व को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन