कल्याण ST बस पोल से टकराई (pic credit; social media) 
ठाणे

कल्याण में टला बड़ा हादसा, ST बस पोल से टकराई, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Thane News: नासिक से कल्याण आ रही ST बस देर रात बिजली के पोल से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित है। 

सोनाली चावरे

 Kalyan ST bus Accident: कल्याण में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। नासिक से 38 यात्रियों को लेकर निकली राज्य परिवहन की बस कल्याण स्टेशन के पास अचानक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री मौजूद थे। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच निकले।

यह बस शनिवार रात नासिक से कल्याण के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान 13 यात्री बीच रास्ते उतर गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जब बस कल्याण स्टेशन के नजदीक गुरुदेव होटल के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर अंधेरा होने और बस की खराब लाइट के कारण यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

ड्राइवर किशन रामदास जाधव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही कल्याण बस डिपो के मैनेजर को बता दिया था कि बस में तकनीकी दिक्कत है और सिर्फ एक साइड की लाइट जल रही है। इसके बावजूद मैनेजर ने लापरवाही दिखाते हुए कहा कि “कुछ नहीं होगा, बस लेकर आओ।” नतीजा यह हुआ कि यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल था। हालांकि, समय रहते सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे से नाराज यात्रियों ने सवाल उठाया है कि आखिर बिना फिटनेस जांचे और खराब लाइट के साथ बस को सड़क पर क्यों उतारा गया।

फिलहाल हादसे की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। यात्री और स्थानीय लोग अब राज्य परिवहन की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल यही है कि क्या यात्रियों की जिंदगी इतनी सस्ती है कि तकनीकी खराबी वाली बस को सड़क पर दौड़ने दिया जाए? अगर हादसा और बड़ा होता तो कौन जिम्मेदार होता?

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे