भिवंडी महानगरपालिका (साेर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

भिवंडी मनपा में बिछी चुनावी बिसात, वार्ड संरचना मसौदा तैयार, नेता हुए एक्टिव

Maharashtra Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी तक मनपा चुनाव कराने का आदेश दिया। भिवंडी मनपा ने वार्ड संरचना का मसौदा भेजा। 3 साल बाद नेता चुनावी मोड में आ गए हैं।

आकाश मसने

Bhiwandi Municipal Corporation Elections: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को मनपा निकाय चुनाव 31 जनवरी तक कराने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ठाणे जिले की भिवंडी महानगरपालिका ने आपत्तियों, सुझाव पर सुनवाई पूरी कर वार्ड संरचना का प्रारूप जिलाधिकारी को भेज दिया है। वार्ड संरचना प्रारूप की सुनवाई पूरी होते ही आगामी मनपा चुनाव लड़ने के तमाम इच्छुकों सहित राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी तेजी से शुरू कर दी है।

करीब 3 वर्षों से प्रशासकीय राज होने से सुस्त हो चुके तमाम जनप्रतिनिधि अब चुनावी तैयारी में जुट चुके हैं। मनपा चुनाव लड़ने के इच्छुक तमाम नेताओं की फौज अब वार्ड की गलियों में वोटरों का कुशलक्षेम पूछते दिख रही है। गौरतलब हो कि, ठाणे जिलाधिकारी ने भिवंडी मनपा की वार्ड संरचना का मसौदा चुनाव आयोग को भेजकर चुनाव की तैयारी शुरू की है।

मनपा में चुने जाएंगे 90 नगरसेवक, 5 होंगे मनोनीत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 जनवरी तक सभी नगर निकायों के चुनाव कराए जाने के निर्देश को देखते हुए प्रशासकीय सहित राजनीतिक दलों, स्वतंत्र प्रत्याशियों की दौड़ भाग अचानक तेज हो गई है। 2011 की जनगणना के अनुसार, करीब 7 लाख 10 हजार आबादी वाली भिवंडी मनपा में कुल 90 नगरसेवक और राजनीतिक दलों की संख्या के हिसाब से मनोनीत सदस्यों की संख्या 5 को मिलाकर कुल 95 नगरसेवक होना तय है।

2017 में संपन्न हुए भिवंडी मनपा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सर्वाधिक 47 नगरसेवक चुने गए थे। इसके बावजूद महापौर कोणार्क विकास आघाड़ी से बना था। मनपा चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर और शिवसेना तीसरे नंबर पर रही थी। 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री को महाविकास आघाड़ी प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने पराजित कर दिया।

विधानसभा चुनाव में भिवंडी विधानसभा पूर्व से सपा से रईस शेख दोबारा जीते और भिवंडी पश्चिम से भाजपा से महेश चौगुले हैट्रिक लगाकर भाजपा को मजबूत करने में जुटे हैं। सपा विधायक रईस शेख की दोबारा हुई प्रचंड मतों से जीत ने सपाइयों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। सपा को मनपा चुनाव में करीब दर्जन भर नगरसेवकों की जीत का भरोसा है।

कांग्रेस का बिगड़ा गणित

2017 में मनपा चुनाव के बाद 47 नगरसेवकों वाली कांग्रेस पार्टी से 18 नगरसेवकों ने पार्टी व्हिप से किनारा कर आर्थिक हित साधते हुए कोणार्क विकास आघाड़ी प्रत्याशी को वोट देकर महापौर बनाने के लिए कांग्रेस का दामन छोड़ अलग रास्ता अपनाया था।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व महापौर जावेद दलवी की शिकायत पर कोंकण विभागीय आयुक्त ने 18 नगरसेवकों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। कांग्रेस पार्टी से निकाले गए 18 नगरसेवक अब एनसीपी (शरद पवार गुट) में शामिल हो चुके हैं। भिवंडी में राकांपा का अजीत पवार गुट भी काफी सक्रियता से जिलाध्यक्ष प्रवीण पाटिल की अगुवाई में मजबूती के साथ मनपा चुनाव लड़ने की व्यूह रचना में जुटा है।

एनसीपी जिलाध्यक्ष पाटिल द्वारा कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने की तैयारी है। राजनीतिक दलों के सूत्रों के अनुसार, मनपा चुनाव में भाजपा, शिंदे सेना, उद्धव सेना और कांग्रेस, एनएसीपी शरद पवार, एनसीपी अजित गुट अकेले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

आगामी दिनों में कई दिग्गज नगरसेवक भाजपा, शिंदेसेना, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों का अपनी सुविधा के अनुसार दामन थाम सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो