Maharashtra Day (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया

Mahadiscom Kalyan Event: कल्याण में महावितरण परिमंडल ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस और विश्व कामगार दिवस के अवसर पर जनमित्रों और मशीन ऑपरेटरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Day Celebration: महावितरण कल्याण परिमंडल ने हर साल की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस तथा विश्व कामगार दिन मनाया। परिमंडल के कार्यक्षेत्र में कार्यरत जन्ममित्र तथा मशीन ऑपरेटरो को सम्मानित किया।

महावितरण कल्याण परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजीत इगतपुरीकर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कल्याण स्थित तेजश्री बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में कल्याण 1 और 2 के अंतर्गत आने वाले सभी उप-मंडल कार्यालयों, पालघर और वसई मंडल कार्यालयों से एक-एक जनमित्र तथा 10 मंडल कार्यालयों से एक-एक मशीन ऑपरेटर को सम्मानित किया गया।

संयुक्त प्रबंध निदेशक दिलीप जगदाले की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोंकण क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त प्रबंध निदेशक दिलीप जगदाले ने की। कल्याण मंडल के मुख्य अभियंता चंद्रमणि मिश्रा, अधीक्षण अभियंता अनिल थोरात, विजय फुंडे, मंदार अत्रे, मोहन कालोखे, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुशील पावस्कर उपस्थित थे।

इनको किया गया सम्मानित

महेश मनोहर गुलवी, रविद्र फकीरा परदेशी, प्रताप लोटन पाटिल, संदीप सुदाम केकन, प्रवीण शिवाजी चव्हाण, पंडित आबाजी घोरपड़े, रवींद्र भीमराव सांडे, मुकेश कृष्ण भोईर तथा मुख्य तकनीशियन रूपेश भाऊ दलवी, नरेंद्र वामन माधवी, गोविंद अर्जुन कदम, अशोक संभाजी धाधेकर, विजय रामकृष्ण सावंत, अर्जुन दामू मडके, शंकर सुखदेव भवाल, कैलाशकुमार भाऊलाल भोले मुख्य तकनीशियन रूपेश भाऊ दलवी, नरेंद्र वामन माधवी के साथ ही वरिष्ठ तकनीशियन सचिन पुष्पक पेंढारकर, वैभव प्रभाकर गोडसेलवार, गणेश नामदेव विश्, जयंत कमलाकर यादव, पद्माकर देवीदास शेंडगे, सचिन रामदास भारती, रमेश शिवाजी शिंदे, जगदीश गुरुनाथ मुकादम, बलिराम मारोती खड़के, समीर बाबू धनके, जगन्नाथ दिलीप तुपे, विजय भानुदास उमरे, सोमनाथ शशिकांत तारे, राजेंद्र तुकाराम तोरणे, राहुल हरिश्चंद्र निर्फल, दीपक प्यारेलाल गुप्ता, रवीन्द्र कुमार बकबहादुर राजपूत, राकेश धनराज सालुंखे, आशीष दिलीप कार्नेकर, रामेश्वर सुभाष जगनाडे, राजेश चव्हाण, दिनेश जीवन भुसारा आदि को सम्मानित किया गया।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें