ठाणे

KDMC के MIDC क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन के वॉल्व से एक बार फिर बर्बाद हुआ लाखों लीटर पानी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

अशोक वर्मा

कल्याण : डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र (Dombivli MIDC Area) में कल्याण शील रोड पर दावड़ी नाका के पास श्रेया होटल के सामने बड़ी पाइप लाइन (Pipe Line) के वॉल्व (Valve) से सुबह से ही पानी का रिसाव शुरू हो गया है और नागरिकों ने इसकी सूचना एमआईडीसी कार्यालय को दी है फिर भी रिसाव रोका नहीं गया हैं। पिछले कई सालों से एमआईडीसी की पानी की पाइपलाइनों से इस तरह के कई रिसाव हो रहे हैं। लेकिन एमआईडीसी द्वारा अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त पाइप लाइन के वॉल्व से छेड़छाड़ किए जाने के कारण आए दिन रुक-रुक कर पानी का रिसाव होता रहता है। इस पाइप लाइन के वॉल्व से होने वाले रिसाव को रोकने के उद्देश्य से जागरूक नागरिकों द्वारा MIDC प्रशासन को कई अच्छे सुझाव दिए गए हैं। 

पानी के रिसाव की दर में और 15 प्रतिशत की कमी

जिसमें पाइपलाइन वाल्व पर ग्रिड बॉक्स (लोकन की जाली) बनाना शामिल है। मुंबई महानगरपालिका ने पाइपलाइनों पर ऐसे मेश बॉक्स लगाए हैं। साथ ही इस पाइप लाइन पर निर्धारित दूरी पर सीसी कैमरे भी लगाए जाएं। यदि इन दोनों सुझावों में से एक पर भी अमल किया जाता है तो इस प्रकार के पाइपलाइन लीकेज को कुछ हद तक रोका जा सकता है। इससे MIDC में 15 प्रतिशत पानी के रिसाव की दर में और कमी आने की संभावना है। सामाजिक कार्यकर्ता राजू नलावडे ने मांग की हैं कि एमआईडीसी को इस पर विचार करना चाहिए और इन उपायों को तुरंत करना चाहिए।

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी