KDMC अस्पताल, डॉक्टरों पर हमला,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो ) 
ठाणे

ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत

Thane KDMC Hospital News: ठाणे के डोंबिवली स्थित KDMC शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक व समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

अंकिता पटेल

Thane KDMC Hospital Doctors Assaulted: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से लोकसेवकों की दबंगई और कानून को हाथ में लेने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। डोंबिवली में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों पर बेरहमी से हमला किया गया।

आरोप है कि सत्ताधारी दल शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक रमेश म्हात्रे और उनके समर्थकों ने अस्पताल परिसर में घुसकर एक महिला डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सकों और नर्सों के साथ गंभीर मारपीट और गाली-गलौज की। इस घटना के बाद अस्पताल के दृश्यों (Visuals) ने पूरे चिकित्सा जगत को झकझोर कर रख दिया है।

उपचार में देरी का आरोप और हिंसक झड़प

यह पूरा विवाद एक गर्भवती महिला के उपचार और नवजात के लिए 'नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट' (NICU) बेड की अनुपलब्धता को लेकर शुरू हुआ। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज के परिजनों को शिशु को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित (Refer) करने की सलाह दी थी। इसी बात से नाराज होकर परिजनों ने स्थानीय नगरसेवक रमेश म्हात्रे को बुला लिया।

अस्पताल पहुंचे म्हात्रे और उनके कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा परिस्थितियों को समझे बिना डॉक्टरों के साथ उग्र बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नगरसेवक और उनके समर्थकों ने महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे पर शारीरिक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई दो स्टाफ नर्सों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। यह पूरी हिंसक घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है।

चिकित्सा कर्मियों का फूटा गुस्सा, काम बंद आंदोलन शुरू

अस्पताल के भीतर हुए इस अप्रत्याशित हमले से स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टरों और नर्सों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से 'काम बंद आंदोलन' (हड़ताल) शुरू कर दिया है। सेंट्रल मार्ड (MARD) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग है कि आरोपी नगरसेवक और उसके समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए विष्णु नगर पुलिस ने नगरसेवक रमेश म्हात्रे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ 'महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा व्यक्ति और चिकित्सा सेवा संस्था अधिनियम' (Medicare Act) तथा सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना